Home राजनीति देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री को भी...

देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री को भी लिया आड़े हाथों

78
0

देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा छात्रों के भविष्य पर संकट तो वहीं मुख्यमंत्री को भी लिया आड़े हाथों 

*शिक्षा व्यवस्था पर प्रेस कांफ्रेंस*

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. विजय कोल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी सम्मति सैनी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है और इसकी स्थिति ऐसी हो गई है मानो पूरी व्यवस्था आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गिरती गुणवत्ता, छात्रों के अधिकारों की अनदेखी तथा उनके भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अब आवाज उठाना बेहद आवश्यक हो गया है। छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया जा रहा है।

*शिक्षा व्यवस्था पर सवाल*

 सम्मति सैनी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएगी और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर संघर्ष करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार से ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की, वहीं जिला प्रभारी ने कहा कि आज जिस तरह देश की शिक्षा व्यवस्था है, उसके आधार पर युवा ओवर एज हो रहा है, युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है l 

*प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथों*

वहीं कांग्रेस जिला प्रभारी सम्मति सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी जमीन घोटाले मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जिस तरह भाजपा द्वारा किसी भी विपक्ष के नेता को या पार्टी को तोड़ने का काम किया जा रहा है, इतना ही नहीं करोड़ों के घोटाले करने के बाद जो भाजपा में शामिल हो गया वह बेहद ईमानदार हो जाता है, इनके पास ऐसी कौन से वाशिंग मशीन है जिसमें भ्रष्टाचारी घुसता है और दूसरी तरफ से वह ईमानदार और पवित्र होकर निकलता है, रही बात इनके और इनके परिवार की जमीनों के घोटाले की तो यह बात तब आई जब जीतू पटवारी जी के ऊपर प्रहार पर प्रहार किए जा रहे थे, आज इनके और इनके परिवार के दस्तावेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी के हर नेता, हर मंत्री, हर आदमी कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं, अभी आपको देखने को मिलेगा कि ये किस जंजाल में फंस चुकी है, आने वाले कल में कांग्रेस कमेटी इस मुद्दे को सबके सामने लाएगी और आपको देखने को मिलेगा l भारतीय जनता पार्टी देश में प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है, सी बी आई, ई डी ने जिनके ऊपर छापेमारी कार्रवाई की किसके ऊपर आरोप सिद्ध हो सका है, ये देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है, अब देश की जनता सब कुछ समझने लगी है, आने वाले वक्त में जनता बताएगी l 

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. विजय कोल, बांधवगढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश जैन “कक्का”, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उमरिया मिथलेश राय, जिला निर्वाचन प्रभारी शिशुपाल यादव, ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह, पुष्पराजगढ़ विधानसभा प्रभारी जानकी प्रसाद तिवारी, बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह “अंबुज”, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष सिंह बड़करे, पूर्व प्रत्याशी सावित्री सिंह, इंदवार ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, करकेली ब्लॉक अध्यक्ष एसोरम सिंह राठौर , विक्की दाहिया सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री को भी लिया आड़े हाथों*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here