Home हाथी की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के ताला कैंप में मादा हाथी गायत्री की संदिग्ध...

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के ताला कैंप में मादा हाथी गायत्री की संदिग्ध मौत

100
0

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में नहीं थम रहा वन्य जीवों की मौत का सिलसिला, फिर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मादा हाथी की मौत, प्रबंधन ने बताया बीमारी

*मादा हाथी की संदिग्ध मौत*

Umaria – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व फिर एक मादा हाथी की संदिग्ध मौत ने वन्य जीव प्रेमियों की नींद उड़ा दिया है, पार्क प्रबंधन ने बीमारी बता कर पल्ला झाड़ लिया, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को साढ़े चार वर्षीय मादा हाथी “गायत्री” की आकस्मिक मृत्यु हो गई। प्रारंभिक सूचना अनुसार मादा हाथी में मृत्यु से पूर्व दस्त (Diarrhoea) के लक्षण पाए गए थे। बाद में मल द्वार से खून का प्रवाह भी देखा गया।

*एस डी ओ वन ताला ने बताया*

ताला एस डी ओ वन दिलीप मराठा ने बताया कि साढ़े चार वर्षीय मादा हाथी गायत्री की मौत बीमारी से हुई है, वहीं बताया कि जबलपुर से आए वन्य जीव चिकित्सकीय दल एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के चिकित्सक के द्वारा प्रस्तुत की गई प्रारंभिक रिपोर्ट  के आधार पर यह मामला संभावित एन्थ्रेक्स से संबंधित प्रतीत हो रहा है। एंथ्रेक्स की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोजेक्ट एलीफेंट प्रभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया गया। SOP के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक समिति गठन कर संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए SOP के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मादा हाथी के शव का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित शव दहन किया गया, जिससे रोग के संभावित प्रसार को रोका जा सके। शव दहन के दौरा SOP अनुसार प्रभारी क्षेत्र संचालक महेंद्र प्रताप सिंह, NTCA के प्रतिनिधि डॉ ज्ञानेंद्र प्रजापति, सरपंच ताला सालेहा खान, मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक के द्वारा नामांकित प्रतिनिधि डॉ काजल जाधव, एवं स्थानीय NGO के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उमरिया जिला के जिला चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर वन्य जीव एवं पशुओं के संपर्क में आने वाले संबंधित व्यक्तियों में टीकाकरण एवं एंथ्रेक्स संबंधित आवश्यक गाइडलाइन का पालन करने हेतु लेख किया गया है। 

*बीमारी बता कर पल्ला झाड़े*

गौरतलब है कि पार्क प्रबंधन बीमारी बता कर पल्ला झाड़ लिया है लेकिन देखा जाय तो पार्क के लिए एक वन्य जीव चिकित्सक 24 घंटे मौजूद हैं और जब हथिनी बीमार हुई तो पार्क का अमला और चिकित्सक क्या कर रहे थे, या फिर उनको हथिनी एवं अन्य वन्य जीवों से कोई लेना देना नहीं है, या फिर जब किसी वन्य जीव की मौत हो जाने पर आपसी संघर्ष या बीमारी बताने तक ही इनकी ड्यूटी है, अभी जिले के लोग एवं वन्य जीव प्रेमी दस जंगली हाथियों के मौत के सदमे से उबरे भी नहीं थे और फिर एक हथिनी की मौत ने उनके घावों को कुरेद दिया है l ऐसे में इसकी उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके l

*बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के ताला कैंप में मादा हाथी गायत्री की संदिग्ध मौत*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here