
प्रदेश सरकार द्वारा 2.0 ऑन लाइन रजिस्ट्री शुरू करने के बाद जिले का पहला दस्तावेज हुआ पंजीकृत, लोगों को बिना कार्यालय के चक़्कर लगाए मिलेगी सुविधा
जिले में पहला वीडियो ई के वाई सी दस्तावेज पंजीकृत

Umaria – जिले मे पहली बार और पहला दस्तावेज घर बैठे वीडियो कानफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ पंजीकृत, घर बैठे उपभोक्ता को मिली यह सुविधा, प्रदेश सरकार ने 2.0 आन लाइन रजिस्ट्री सुविधा तो शुरू कर दी थी लेकिन लोगों के मन में भय रहा कि हमारी रजिस्ट्री सफल होगी या नहीं। तरह – तरह की शंका लोगो मे मन मे रही कि कहीं हमारा पैसा तो नहीं डूब जायेगा, लेकिन सभी भ्रम को तोड़ते हुये जिले में पहला दस्तावेज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफलता पूर्वक पंजीकृत हो गया।
सब रजिस्ट्रार ने बताया

सब रजिस्ट्रार आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कल 25 तारीख को जिले का पहला वीडियो ई के वाय सी आधारित दस्तावेज पंजीकृत हुआ है, जो पावर ऑफ़ अटार्नी था जो प्रिंसिपल था जिसने दिया वो श्रीमती रजनी गुप्ता थीं और जिनको पावर दिया वो उनके पति श्री आशुतोष गुप्ता रहे, जो वीडियो आधारित दस्तावेज था बिना कार्यालय में आये हुये, लिंक के माध्यम से दस्तावेज पंजीकृत हुआ है, सम्पदा 2.0 के माध्यम से यह बहुत अच्छी पहल है, घर बैठे लोगों को यह सुविधा मिल रही है, वीडियो कांफ्रेस आधारित दस्तावेज, अनुबंध और बंधक, यह तीन प्रकार अभी सुविधा के दायरे में है, यह जिले का पहला दस्तावेज है, लगातार जिला पंजीयक पंकज कोरी प्रयासरत हैं कि हर सेवा प्रदाता माह में कम से कम एक दस्तावेज पंजीकृत करवाए, वहीं बताये कि यह एक सरल और अच्छी प्रक्रिया है, इससे लोगों को बिना कार्यालय के चक़्कर लगाये सुविधा मिल रही है वहीं इसके लिये अलग से कोई शुल्क भी नहीं है।
देश विदेश हर जगह मिलेगी सुविधा

गौरतलब है कि जिले में यह सुविधा प्रारम्भ होने से जिले भर नहीं देश विदेश में कहीं भी बैठ कर कोई भी वीडियो कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
जिले में पहली बार हुआ वीडियो ई के वाय सी दस्तावेज पंजीकृत







