Home क्राइम 24 घण्टे में पुलिस ने मशरुका सहित गिरफ्तार किया चोरों को

24 घण्टे में पुलिस ने मशरुका सहित गिरफ्तार किया चोरों को

185
0

21- 22 की दरम्यानी रात सराफा व्यपारी के यहाँ हुई साढ़े 5 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घण्टे में पकड़े गये 5 आरोपी, मशरुका बरामद,

पुलिस ने किया चोरों को गिरफ्तार

Umaria – कोतवाली थाना अंतर्गत विनोबा मार्ग में 21 – 22 सितम्बर की दरम्यानी रात सराफा व्यापारी पियूष सोनी के दुकान में चोरों ने शटर काट कर साढ़े 5 लाख रूपये क़ीमत की चांदी एवं जेवरात चोरी कर लिया था वहीं 20 – 21 की दरम्यानी रात जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा उमरिया का भी ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किये थे लेकिन वहां कुछ नहीं पा सके थे। कोतवाली पुलिस लगातार प्रयास कर सी सी टी व्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार की और उनसे साढ़े 4 किलो चांदी बरामद कर ली वहीं आगे की पूंछतांछ जारी है।

एडिशनल एसपी ने बताया

इस मामले में एडिशनल एस पी सीताराम सत्या ने बताया कि 21 और 22 सितंबर की दरमियानी रात में जामा मस्जिद की किराए की दुकान में सर्राफा व्यवसायी आकाश सोनी ने आकर बताया कि चोरी की घटना घटित हुई है क्योंकि गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर दुकान होने के कारण संवेदनशील मामला था इसलिए कोतवाली में अपराध क्रमांक 437/25 धारा 331(4), 305(a) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, और टीम का गठन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न मार्गो की सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया और उसी के आधार पर अज्ञात चोरों की जानकारी मिली जिसमें पुष्पेंद्र महार पिता पुन्नू लाल महार निवासी ग्राम शिल्परी, शानू खान पिता मोहम्मद अख्तर उम्र 23 वर्ष निवासी सुभासगंज नौ नंबर कॉलोनी के पीछे, अमन महार पिता रामचंद्र महार उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिलपरी, हर्षित महार पिता राजू महार उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिलपरी और गिरीश कुमार महार पिता दिनेश चंद्र महार उम्र 22 साल निवासी ग्राम पठारी खुर्द को गिरफ्तार किया गया, एवं इनसे साढ़े चार किलो चांदी साढ़े चार लाख रुपए कीमत का जप्त किया गया है, वही बताएं कि इसमें जो आरोपी सानू खान है उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं जिसमें चोरी और मारपीट का मामला शामिल है, वही बैंक में ताला तोड़ने के मामले पर भी बताए की इन लोगों के शामिल होने की सूचना है अभी पूछताछ की जा रही है।

नागरिकों की अपेक्षा

गौरतलब है कि जिस तरह पुलिस सक्रियता दिखाते हुए सर्राफा व्यवसायी के यहां चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर सामान की बरामद की है यदि इसी तरह जिले में हुई हजारों चोरियों पर सक्रियता दिखाकर उनके भी चोरों को गिरफ्तार किया जाए और उनके भी मसरूका को जप्त किया जाए तो लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जागने में समय नहीं लगेगा।

24 घण्टे में पुलिस ने मशरुका सहित गिरफ्तार किया चोरों को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here