
इन दिनों जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद पर हैं, खुले आम हाथ में कटर लेकर रातों में घूमते हैं और जहां मन पड़ता है लाखों के माल पर हाथ साफ कर चले जाते हैं और पुलिस बेचारी बेबशी के आंसू बहाती है
क्या चल रहा है जिले में

Umaria – जिले में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है और पुलिस गश्ती का नाम लेकर हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है कई बार चोर सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हुए लेकिन आज तक कोई बड़ी चोरी को पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर पाई और चोरी एवं अन्य अपराध का ग्राफ दिनो – दिन बढ़ता जा रहा है कहने को तो शहर में भी सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन यह कैमरे आज तक उन चोरो को रिकॉर्ड नहीं कर पाए चोर इतनी सफाई से चोरी करते हैं और कैमरे की नजर से बचकर निकल जाते हैं हाथ में आती है सिर्फ मायूसी और पुलिस की बेबशी
कहाँ हुई चोरियां

उमरिया जिला मुख्यालय में विगत दो दिनों पहले शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा उमरिया में करीब आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश चोर सीसीटीवी पर बैंक का ताला तोड़ते रिकॉर्ड हुए थे ठीक उसके दूसरे दिन रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अंजली ज्वैलर्स जो की उमरिया के हृदय स्थल गांधी चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर बड़ी मस्जिद के पास स्थित है वहां भी चोरों ने साढ़े पांच लाख रुपए की चांदी में हाथ साफ किया और उमरिया के सरकारी सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी सुबह जब व्यापारी दुकान पहुंचा तो उसके दुकान का ताला टूटा मिला और सारा सामान अस्त-व्यस्त रहा अलमारियां खाली पड़ी थी तिजोरी में हाथ साफ करना चाहा लेकिन समय के अभाव के कारण बड़ी तिजोरी को नहीं तोड़ पाए और चोरी कर वहां से फरार हो गए पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी हुई है
क्या कहा अंजली ज्वेलर्स के मालिक ने

अंजलि ज्वेलर्स के मालिक पियूष सोनी ने बताया कि हमको सुबह करीब 5 बजे हमारे चाचा फोन किये कि दुकान की शटर खुली है तुम इतनी सुबह क्या कर रहे हो, चाचा जबलपुर जा रहे थे, तब हम तुरंत घर से भागते हुए आए और देखें तो सेटर लगभग एक फुट उठी हुई थी जब अंदर देख तो पूरा समान खाली था दुकान में कुछ नहीं था सब अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था, लगभग 4 से 4:30 किलो चांदी और जो रैक में लगे हुए सामान थे वह सब चले गए, लगभग 6:30 बजे सुबह पुलिस को सूचना दिया हूं क्योंकि मैं अकेला था जब मेरा भाई आया है तो उसको यहां बैठ करके मैं थाने जाकर सूचना दिया हूं पुलिस अभी इधर-उधर देख रही है सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है उसमें दो लोग मेरे को भी और पुलिस को भी दिखे हैं जो कटर से तलाक काट रहे थे।
एस डी ओ पी ने बताया

वहीं इस मामले मे एस डी ओ पी उमरिया डॉक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अंजली ज्वैलर्स में रात लगभग 1:30 बजे तीन अज्ञात लोगों के घुसने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें पुलिस कार्रवाई कर रही है अंजली ज्वैलर्स के प्रोपराइटर श्री अशोक सोनी है, पुलिस रात में लगातार ग्रस्त कर रही है और जैसे की नवरात्रि का पर्व भी है तो रात भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, आज से लोगों से शक्ति के साथ पूछताछ और प्रभावी गश्त के आदेश भी दिए गए हैं, वही जब पूछा गया की हमेशा सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे आते हैं मगर पुलिस ड्रेस नहीं कर पाती है इस पर उनका जवाब रहा की चोरी और सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए चैलेंजिंग होता है मगर हम इस पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे।
नागरिकों की स्थिति

गौरतलब है जिले के नागरिक अब चोरों के आतंक से त्राहि – त्राहि करने लगे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है, जिसके चलते अब लोगों का भरोसा पुलिस से उठने लगा है और अपने – आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री को स्वयं संज्ञान लेना चाहिये और पुलिस को सक्रिय करें ताकि आम नागरिक चैन से रह सके।
खुले आम चोरों का तांडव नागरिक दहशत में पुलिस मूकदर्शक







