
बायोस्टैड कम्पनी ने किसान संगोष्ठी आयोजित कर किसानो को जानकारी दिया एवं प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का चेक देकर किया सम्मानित
किसानो को बताये उन्नत खेती के गुर

उमरिया – जिले के हायर सेकण्डरी स्कूल अखड़ाड़ मे मुंबई की बायोस्टैड इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा दिनाँक 25-08-2025 को किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा कर किसानो को उन्नत खेती के गुण सिखाये गये जिसमें ख़ास कर खाद, कीटनाशक एवं किस फसल मे कब किस चीज की जरूरत होती है, इसकी भी जानकारी दी गई, वहीं बताया गया कि बायोजाईम एक अनोखा उर्वरक है जो एटालांटिक समुद्री शैवाल और एल – एमीनो एसिड से बनाया जाता है। इतना ही नहीं अपने सभी उत्पादों की विस्तृत जानकारी दिये ताकि किसान उन्नत खेती कर आत्म निर्भर बन सके और कीट, खर पतवार से अपनी फ़सल की सुरक्षा कर सके।
- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को दिए प्रोत्साहन राशि*

किसानो को उन्नत खेती के गुर बताने के बाद कक्षा 9 मे प्रथम स्थान प्राप्त कर कक्षा 10 मे जाने वाले प्रतिभावान 10 छात्र-छात्राओं को जिसमें दीपांशु रजक, सागर रैदास, कार्तिक गुप्ता, नीरज राय, पुष्पेंद्र साहू, देवांश ठाकुर, सूरज राय, साधना साहू, स्वाती राय और अनामिका साहू को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2500 – 2500 सौ रुपये का चेक देकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उनको प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बायोस्टैड कम्पनी के टीम मैनेजर नवल रावत व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जनपद अध्यक्ष करकेली शेषप्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विनायक तिवारी, सरपंच पति चम्मू कोल, ओमकार दुवेदी, पदम लोचन शुक्ला व कम्पनी के बी एफ ए सत्य प्रकाश त्रिपाठी व आलोक रजक भी मौजूद रहे।
बायोस्टैड कंपनी ने किया किसान संगोष्ठी एवं छात्रों को दिया प्रोत्साहन राशि







