
प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले घटने के नाम नही ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक पटवारी 7 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ
रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Umaria – रिश्वत के मामलों में लगातार प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई करवाई जा रही एवं लोकायुक्त द्वारा लगातार किए जा रहे ट्रैप के बावजूद भी रिश्वत लेना बंद नहीं हो रहा है इसी कड़ी में रीवा लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 7000 की रिश्वत लेते ट्रैप किया।
क्या रहा पूरा मामला

उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का इंदवार के पटवारी द्वारा भूमि के फांट व पुल्ली बनाने के एवज में महेन्द्र कुमार द्विवेदी पिता स्व. मदनमोहन द्विवेदी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम /पोस्ट चिल्हारी तहसील मानपुर जिला उमरिया मध्य प्रदेश से भूपेंद्र कुमार सोनी, पटवारी हल्का इंदवार तहसील मानपुर जिला उमरिया द्वारा 11 हजार रूपये की मांग की गई थी जो आज दिनांक 30/07/2025 को शिव टी स्टॉल संदीप कॉलोनी अमरपुर जिला उमरिया में प्राइवेट व्यक्ति राज कुमार गुप्ता निवासी अमरपुर के माध्यम से 7000/- लिया।
लोकायुक्त डी एस पी ने बताया

लोकायुक्त रीवा एस पी सुनील कुमार पाटीदार द्वार को शिकायत प्राप्त होने पर उनके द्वारा सत्यापन करवाया गया और फिर आज डी एस पी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक उपेन्द्र दुबे के साथ 12 सदस्यीय टीम भेज कर फरियादी महेन्द्र कुमार द्विवेदी से पटवारी हल्का इंदवार भूपेंन्द्र सोनी एवं उनके साथ निजी व्यक्ति राज कुमार गुप्ता को सात हजार रूपये की रिश्वत लेते डी एस पी प्रवीण सिंह परिहार द्वारा ट्रैप किया जा कर भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई ईको सेंटर ताला बांधवगढ़ में की जा रही है।

7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई





