
एक शासकीय सेवक का दूसरे विभाग पर से उठा भरोसा, खुद शपथ पत्र देकर आरोपियों को पकड़वाने या सूचना देने वाले को 51 हजार और 3 ग्राम सोना देने की किया घोषणा
जून में हुई थी सेंधमारी

Umaria – जिले के पाली थाना क्षेत्र के शासकीय आवास में निवासरत पटवारी राजेश कुमार प्रजापति के आवास मे बीते 19 – 20 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे हिस्से में सेंध मार कर अर्थात दीवाल मे छेद कर 4 लाख रूपये से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गये थे। इस चोरी पर पाली थाने मे चोरी और सेंधमारी की धाराओं में अपराध क्रमांक 323/25 पर दर्ज की गई थी और अब तक चोरों का पता पुलिस को नहीं चल सका।
पटवारी ने जारी किया ईनाम का शपथपत्र

सबसे बड़ी बात तो यह है कि राजेश कुमार प्रजापति पिता पोषण लाल प्रजापति निवासी ग्राम धनवाही पोस्ट पड़खुरी थाना इंदवार तहसील मानपुर जिला उमरिया हाल मुकाम ग्राम पंचायत मलियागुड़ा स्वागत गेट के पास थाना पाली जिला उमरिया का रहने वाला स्वयं एक शासकीय सेवक है जो तहसील पाली जिला उमरिया मे पटवारी के पद पर पदस्थ है और एक शासकीय सेवक को दूसरे शासकीय विभाग पर भरोसा नहीं रहा जिसके कारण खुद व्यक्तिगत स्तर पर नोटरी से एक शपथ पत्र बनवा कर सार्वजनिक कर दिया कि अज्ञात चोरों का पता बताने या गिरफ्तार करवाने वाले को स्वयं की तरफ से 51 हजार रूपये नगद और 3 ग्राम सोना दिया जायेगा।
नागरिकों का उठता भरोसा

गौरतलब है कि पटवारी द्वारा जारी किया गया यह शपथ पत्र दर्शा रहा कि जिले मे खास कर चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं में जिले की जनता को पुलिस पर कितना भरोसा है और जिले में अपराध की स्थिति क्या है साथ ही जिले के नागरिक कितने भयभीत हैं।
आरोपियों का पता बताओ 51 हजार रूपये नगद और 3 ग्राम सोना पाओ







