
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, संजय टाइगर रिज़र्व के पौड़ी रेंज से जंगली नर हाथी का किया गया था रेस्क्यू
बंधे हुए हाथी की मौत

Umaria – बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बार एक जंगली हाथी की मौत होने से वन्य जीव प्रेमी हैरान हैं कि आखिर पार्क प्रबंधन क्या कर रहा है, पूर्व मे भी 10 हथियों की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था और आज फिर हाथी कैम्प मे बंधे हुये हाथी की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है।
कौन सा हाथी है जिसकी हुई मौत

शहडोल जिले में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत के बाद 21 मई को संजय टाइगर रिजर्व के पौड़ी रेंज के कूड़माड़ बीट के आर एफ 291 से इस जंगली नर हाथी को रेस्क्यू किया गया था।
डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को सुबह लगभग 5 बजे रामा कैंप में जंगली हाथी की मौत हुई है। इस जंगली नर हाथी का पोस्टमार्टम डाक्टरों की टीम ने किया जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
उप संचालक ने दी सफाई

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने अधिक कुछ न कहते हुए बताया कि नर हाथी की मौत हो गई है। इसकी उम्र लगभग 20 – 22 वर्ष रही होगी, हाथी चोटिल था। डाक्टरों की टीम इलाज कर रही थी इसी दौरान मौत हो गई।
लापरवाही छिपाने बना रहे हैं बहाने

गौरतलब है कि कहीं न कहीं पार्क प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते लगातार हाथियों की हो रही मौत वन्य जीव प्रेमियों को सदमें में डाल रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हाथी को बांध कर रखा गया था और कथित रूप पर उसका इलाज किया जा रहा था, जब लगातार इलाज किया जा रहा था तो हाथी की हालत खराब हुई तो डॉक्टरों को क्यों नही बुलाया गया, उच्च स्तर पर खबर क्यों नहीं किया गया। वहीं देखा जाय तो जब से उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की कमान सम्हाले हैं तब से लगातार वन्य जीवों की मौत में इजाफा हो गया है, ऐसे में आवश्यकता है उच्च स्तरीय जाँच की जाय ताकि इनकी मौतों पर अंकुश लग सके।
रेसक्यू कर बांधवगढ़ लाये गये जंगली नर हाथी की संदिग्ध मौत





