
एक बार फिर जंगली हाथी गांव की तरफ रुख कर घरों और फसलों के साथ घर मे रखे अनाज को भी नुकसान पहुँचाये तो वहीं वन विभाग की टीम कर रही गश्त
जंगली हाथियों का कहर

Umaria – जिले मे एक बार फिर जगली हथियों का उत्पात शुरू हो गया, इस बार पाली सब डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले घुनघुटी रेंज के ग्राम मालाचुआ, हथपुरा और शाहपुर में 7 मकानों को छतिग्रस्त कर घर मे रखे अनाज को खाये बाद मे बाड़ी मे लगी सब्जी और फसल खाने के साथ रौंद डाले, जिससे ग्रामीण दहशत मे आ गये।
एसडीओ वन पाली ने बताया

पाली एस डी ओ वन दिगेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक 7 माकानों को जंगली हाथी छतिग्रस्त कर चुके हैं जिसमे 2 माकान मालाचुआ, 2 हथपुरा और 3 शाहपुर मे छतिग्रस्त किये हैं। मालाचुआ के जमुनिया मे भैया लाल और राम प्रसाद के माकान तोड़े हैं तो हथपुरा मे लक्षमण सिंह और कल्याण सिंह के माकान तोड़े एवं शाहपुर मे भूरा कोल, शंकर कोल और गोमती के माकान को तोड़े दिये हैं, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है, हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है कि ये जंगली हाथी गांव मे न घुस सकें। हमारे 60 कर्मचारी, 5 गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं, ग्रामीणों का भी सहयोग ले रहे हैं।
वन विभाग द्वारा गश्त जारी

जंगली हाथियों के इस दल में 4 बड़े नर व मादा हाथी होने का अनुमान है। वन विभाग के साथ पुलिस और राजस्व की टीम भी सहयोग कर रही है, वहीं राजस्व विभाग ने क्षति का आंकलन कर लिया है, जल्द ही उनको क्षतिपूर्ती की राशि मिल जाएगी, वहीं बताये कि ये जगली हाथी अनूपपुर के रास्ते जिले मे आये हैं और अभी ये हाथी शाहपुर, खोल खम्हरा, चाका, हथपुरा, मालाचुआ क्षेत्र के जंगलों मे ही हैं। इस भारी बारिश के बीच रैनकोट, छाता, टार्च के साथ रात मे जंगल मे गश्त की जा रही है।
तबाही पर उतारू जंगली हाथी

गौरतलब है कि जंगली हथियों का दल जहाँ भी जाता है वहीं तबाही मचाने मे लगा है, क्षेत्र के ग्रामीण भी दहशत मे जी रहे हैं, साथ ही भीषण बारिश मे नदी नाले भी उफान पर हैं, ऐसे मे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के हथियों के दल और उनकी टीम को चाहिये कि इन जंगली हथियों को काबू मे कर ग्रामीणों को इनके भय से मुक्ति दिलावाएं।
जंगली हाथियों का कहर 7 माकान के साथ फसल भी किये तबाह ग्रामीण दहशत में




