Home भ्रष्टाचार 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

322
0

लोकायुक्त, ईडी, ईओडब्ल्यू का डर हुआ समाप्त, प्रधान आरक्षक खुले आम मांग रहा है 50 हजार रुपये की रिश्वत, ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

भ्रष्टाचार किस हद तक बढ़ा

Umaria – सरकार के लाख चाहने के बाद भी रिश्वतखोरी प्रदेश भर में चरम पर है, कहीं लोकायुक्त रेड कर रिश्वत कांड को उजागर कर रही है तो कहीं पैसों की मांग का आडियो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, यहां मामला है कि पुलिस द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टर को बदलने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग पुलिस कर्मी ने की है, जिसका आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वहीं पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

क्या है मामला

मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का है, चंदिया थाने के एक पुलिसकर्मी का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें चंदिया थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ महताप सिंह का यह आडियो बताया जा रहा है जिसमें यह कहते हुये सुना जा रहा है कि अगर जब्त ट्रेक्टर को बदलना है तो 50 हजार रुपए लगेगा, रिश्वत को लेकर खुले आम जिस तरह के कांड किये जा रहे हैं उससे लगता है कि सरकार और जिला पुलिस के मुखिया का डर ही नहीं रह गया है जबकि पकड़े गये ट्रैक्टर की एफआईआर भी दर्ज है।‌ इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है।

क्या बताया पीड़ित ने

पीड़ित तुलसी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मेरा भाई खेत से जोताई करके ट्रैक्टर लेकर के घर आ रहा था उसी समय इमामबाड़े के पास डीजल खत्म हो गया तो किनारे खड़ा कर दिए इतने में पीछे से दो लोग मोटर साइकिल में आए और पीछे से ट्रैक्टर में धक्का मार दिए वहां पर 8-10 लोग भी खड़े थे सब ने देखा है उसके बाद वह लोग थाने चले गए और पुलिस वाले लगातार परेशान करते रहे बाद में छोटा भाई डीजल डाल करके ट्रैक्टर लेकर घर आ गया उसके बाद थाने में रिपोर्ट लिख लिए वह लोग लगातार परेशान करने लगे उसमें 15000 रुपये दिलवा भी दिए उसके बाद एक पुलिस वाला है मेहताब सिंह करके वह 50000 रूपये की मांग करने लगा तब हमने कहा कि 50000 रुपये देने के लिए भी तैयार हूं मगर हमारा ट्रैक्टर छूट जाए और उसमें कहीं कोई नाम ना आए उसके बाद वह बोले की ट्रैक्टर तो थाने जाएगा ही जाएगा मगर 50000 रुपये भी लगेंगे तब हम बोले कि हम 15000 रुपये दे चुके हैं तो बोले हमसे उससे कोई मतलब नहीं 50000 रुपये लगेंगे ही लगेंगे तब हमने कहा जब 50000 रुपया ही देना है और ट्रैक्टर भी नहीं छूटना है तो क्या मतलब है तब आज हम यहां कलेक्टर ऑफिस शिकायत करने के लिए आए हैं।

क्या बोले एडिशनल एसपी

वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि आज ही संज्ञान में आया है एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें 50000 रुपये की मांग की जा रही है इसमें जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि वह ऑडियो किसका है उसमें वॉइस मिलान किया जाएगा कि यह उसी व्यक्ति की है जिसकी बात की जा रही है प्रधान आरक्षक मेहताब सिंह की या किसी और की जो चंदिया में पदस्थ है और उसकी जांच जल्द ही की जाएगी और जल्दी ही इस पर निष्कर्ष निकाला जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े जाने और कार्रवाई का भय खत्म

गौरतलब है कि आए दिन कहीं ना कहीं लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, ईडी इनके छापे पढ़ते रहते हैं और लोग ट्रैप भी हो रहे हैं चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी हो सभी ट्रैप हो रहे हैं मगर उसके बाद भी लोगों में जरा सा भी डर नाम की चीज नहीं है खुले आम मोबाइल पर पैसों की मांग की जा रही है जो साफ़ दिखा रहा है कि भ्रष्टाचार किस कदर बढ़ चुका है।

50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here