Home क्राइम जिले में दुष्कर्म का दौर अलग अलग 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में दुष्कर्म का दौर अलग अलग 3 आरोपी गिरफ्तार

219
0

महिलाओं एवं नाबालिकों से दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, खास कर नाबालिक किशोरियों के मामले ज्यादा आ रहे हैं।

एक दिन में कितने दुष्कर्म के मामले आये सामने

Umaria – जिले में अलग – अलग थाना क्षेत्रों में 4 दुष्कर्म की घटना सामने जिसमे 3 नाबालिक किशोरियों के साथ घटना घटित हुई है, खास बात तो यह है कि 2 नाबालिक किशोरी गर्भवती हुई है जिसमे एक के तो बच्चा भी पैदा हो गया है और एक किशोरी 6 माह की गर्भवती है। हालांकि पाली थाना क्षेत्र में हुई घटना में किशोरी की मां किसी तरह की कोई कार्रवाई नही चाहती है वो अब उस युवक से अपने बेटी की शादी करने का समझौता कर ली वहीं 3 मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दी जिसमे सभी को जेल भेज दिया गया।

क्या बताये एसडीओपी

इस मामले में एसडीओपी उमरिया डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहला मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहनिया का है जहां उसके साथ पिछले 4 वर्षों से ऋषि कुशवाहा नाम का व्यक्ति झांसा देकर के बलात्कार करता रहा है जिस पर से की थाना कोतवाली में आरोपी ऋषि कुशवाहा के विरुद्ध धारा 376 का मामला पंजीकृत किया गया है जिनमें एक मामला पुलिस चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली का है जिसमें शिवम पाल नाम के व्यक्ति ने एक बच्ची को लगभग दो माह पहले यहां से भगा कर ले गया था और लौट के आने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ बलात्कार की घटना हुई है जिस पर से बलात्कार की धारा बढ़ाई गई है। एक मामला और है जो इंदवार थाना क्षेत्र का है इसमें आरोपी दादू राम उर्फ ददुआ कोल के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है जिसमें लगभग पिछले महीने एक नाबालिक बच्ची को इस आरोपी के द्वारा भगाया गया था और लौट के बाद उसने अपने साथ बलात्कार की घटना बतलाई है जिस कारण से तीनों मामलों में बलात्कार की धाराएं लगाई गई है और विवेचना की जा रही है भरौली में बच्ची नाबालिक थी और इंदवार में भी बच्ची नाबालिक थी जिसके चलते दोनो में पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई है।

कैसे हो रहे रोकथाम के प्रयास

गौरतलब है कि जिले में लगातार महिला सुरक्षा के और महिला जागरूकता के स्कूलों में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसके बाद उतना ही अपराध भी बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आवश्यकता है कि ग्रामीण अंचलों में यह कार्यक्रम चलाये जाएं ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आये।

जिले में दुष्कर्म का दौर अलग अलग 3 आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here