
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित आदिवासी बैगा महिला कलाकार जोधईया बाई बैगा 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं, पूरा नगर शोकमग्न
क्या रही उपलब्धि

Umaria – जिले की एक अनपढ़ बैगा आदिवासी महिला के चित्रों की इटली में प्रदर्शनी लगने से जिले को मिली थी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, इटली के मिलान शहर में वर्ष 2021 में प्रदर्शनी लगी थी जो 11 अक्टूबर तक चली थी वहीं प्रदर्शनी, इटली के बाद पेरिस में भी लगी थी, 60 साल की उम्र में ब्रश पकड़ने की शुरुआत करने वाली बुजुर्ग आदिवासी महिला ने महज 20 साल में कर दिया था कमाल। उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन ने जोधइया बाई का सम्मान किया था। वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय नारीशक्ति सम्मान दिया था और वर्ष 2023 में वर्तमान राष्ट्रपति महोदया द्रोपती मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था, जनजातीय ममलों के जानकारों ने आदिवासी कला संस्कृति के विस्तार के लिए सरकार से मदद भी मांगी थी।
कौन थीं जोधईया अम्मा

नाम जोधईया बाई बैगा, उम्र 80 साल, शैक्षणिक योग्यता शून्य, निवास उमरिया जिले का छोटा सा गाँव लोढ़ा लेकिन उड़ान आसमान से भी ऊँची बस इतना सा बायोडाटा था जोधईया बाई का जो अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हो गई थी और उनके हाथों से उकेरे गये चित्र आज दुनिया के मशहूर चित्रकार लियोनार्दो द विंची के देश इटली में रंग बिखेर रहे है, जोधईया बाई के चित्रों की धाक ऐसी कि मिलान शहर में आयोजित इस प्रदर्शनी के आमंत्रण पत्र का कव्हर पेज भी जोधईया बाई की पेंटिंग से रंगा हुआ है, दुनिया मे नाम होने पर खुशी किसे नही होती लेकिन दुर्भाग्य देखिए जोधईया बाई का कि जीवन के संघर्ष ने उसे भले ही अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार बना दिया हो लेकिन उसकी दुनिया आज भी अपने हालात तक सीमित रही है और उसे इटली का नाम भी सिर्फ इसलिए पता था क्योकि सोनिया गाँधी वही की रहने वाली है, 80 की उम्र में जब लोगो की उम्मीद टूटने लगती है, हाथ पैर काम करना बंद कर देते हैं तब जोधईया बाई की उडान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई थी, खास बात तो यह कि इसके लिए जोधईया बाई ने कोई कोशिस नही की बल्कि उनकी कलाकृति ही ऐसी थी जिससे प्रभावित होकर लोगो ने उसे वंहा तक पंहुचा दिया, इसके पहले जोधईया बाई की चित्रकारी मध्यप्रदेश के जनजातीय संग्रहालय, शांति निकेतन, नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, मानस संग्रहालय में भी सम्मानित हो चुकी है साथ ही कला के कद्रदान कई विदेशी भी उनके लोकचित्र ले जा चुके है, जोधईया बाई के गुरु और जनगण तस्वीरखाना के संचालक स्वर्गीय आशीष स्वामी जोधईया बाई की कला के कायल तो थे ही जोधईया बाई में उन्हें हमेशा विलक्षण प्रतिभा नजर आती थी।
कल होगा अन्तिम संस्कार

विलक्षण प्रतिभा की धनी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आदिवासी कलाकार जोधईया अम्मा कई बीमारियों से ग्रसित होने के कारण 86 वर्ष की उम्र में आज शाम 6 बजे दुनिया को अलविदा कह गईं, अब रहेगी बस उनकी यादें। कल उनके गृह ग्राम लोढ़ा में होगा अंतिम संस्कार, उसमें नेता, समाजसेवी, अधिकारी सभी होंगे शामिल।
क्या बोली उनकी पोती

उनकी पोती रूपा बैगा बताई कि हमारी दादी अब नही रही, उनको राष्ट्रपति सम्मान भी मिला था हम उनके साथ काम किये हैं।

नही रही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री जोधाईया अम्मा







