Home वाइल्डलाइफ रेस्क्यू किये गए तेंदुये की 30 घंटे में ही मुकुंदपुर में हो...

रेस्क्यू किये गए तेंदुये की 30 घंटे में ही मुकुंदपुर में हो गई मौत

145
0

9 तारीख की देर शाम को रेस्क्यू किये गए हमलावर तेंदुए की 30 घंटे में ही संदिग्ध मौत हो गई, बांधवगढ़ से भेजा गया था मुकुंदपुर।

कैसे हुई मौत

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर रेंज अंतर्गत ग्राम हिरौली और कुदरी में 4 लोगों को घायल करने वाले मादा तेंदुए को 48 घंटे में 9 तारीख की देर शाम खोरही बीट के कक्ष क्रमांक पी एफ 371 बरैयाडाँड़ हार के जंगल से रेस्क्यू किया गया जो रेस्क्यू के दौरान 5 लोगों को घायल की थी। उसको ले जाकर ताला में रखा गया था और 10 तारीख को दिन में इलाज के लिए मुकुंदपुर भेज दिया गया जहां रात में उसकी संदिग्ध मौत हो गई।

क्या कहते हैं उप संचालक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि खोहरी बीट से रेस्क्यू किये गए मादा तेंदुए को बेहतर इलाज के लिए कल रविवार को मुकुंदपुर भेजा गया था लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत होने की सूचना मिल गई, यहां से डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

क्या है स्थिति

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों वन्य जीवों का कब्रगाह बन चुका है, इसके पीछे का कारण प्रबंधन की लापरवाही को माना जा रहा है। एक तरफ जहां हाथियों की मौत कोदो खाने से होना किसी के गले नही उतर रहा है वहीं दूसरी तरफ अब मादा तेंदुए की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों को दुखी कर दिया है। वन्य जीव प्रेमी अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई वन्य जीवों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं अब देखना होगा कि बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व को सुरक्षित रखने के लिए नवागत फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय कौन सा कदम उठाते है।

रेस्क्यू किये गए तेंदुये की 30 घंटे में ही मुकुंदपुर में हो गई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here