Home वाइल्डलाइफ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ग्यारहवें हाथी की मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ग्यारहवें हाथी की मौत

180
0

हाथियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा है, 10 हाथियों की मौत के बाद अब नन्हे हाथी शावक की भी मौत हो गई।

किस नन्हे हाथी शावक की हुई मौत

उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर रेंज क्षेत्र में 3 दिन पूर्व नन्हा हाथी शावक बीमार हालत में मिला था जिसको तत्काल रेस्क्यू कर पार्क प्रबंधन ताला हाथी कैम्प ले आया था जहां डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई, इस तरह 11 वें हाथी की मौत हो गई।

क्या बताया उप संचालक ने

इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि पनपथा बफर रेंज अंतर्गत खारी बड़ी टोला बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 179 पटपरहा हार से 1 नग जंगली हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ कर लावारिस अचेत बीमार अवस्था मे मिला था जिसका उपचार करवाया गया और इसको रामा हाथी कैम्प में रखा गया लेकिन आज सुबह 6 बज कर 06 मिनट पर उसकी मौत हो गई, उसका पोस्टमार्टम अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार करवाया जा रहा है।

क्या है ग्रामीणों की मांग

गौरतलब है कि इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगली हाथियों का कब्रगाह बना हुआ है, हर जगह और सभी लैब की रिपोर्ट में हाथियों की मौत का कारण कोदो ही बताया जा रहा है लेकिन यहां के क्षेत्रीय लोग मानने को तैयार ही नही हैं, क्योंकि उसी कोदो की फसल को उनके मवेशी खा रहे हैं और उनको कुछ नही हुआ, ऐसे में इसकी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिये ताकि सच्चाई सामने आ सके।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ग्यारहवें हाथी की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here