Home वाइल्डलाइफ Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी शावक हुआ बीमार

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी शावक हुआ बीमार

146
0

जंगली हाथियों की मौत के बाद अब जंगली हाथी शावक बीमार अपने झुंड से अलग था और सुबह अचानक बीमार पड़ गया, डॉक्टरों की टीम जांच में जुटी।

जानिये क्या हुआ शावक को

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छतवा बीट में जंगली हाथी शावक के अचानक बीमार पड़ डाक्टरों की टीम इलाज करने जुटी हुई है।

क्या कहते हैं उप संचालक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि इस हाथी शावक की उम्र लगभग दो से तीन माह होगी जो अपने झुंड से छूट गया है या जिन मादा हाथियों की मौत हो गई है उनमें से किसी का है, हमारी टीम पता लगाने में जुटी है। यह शावक बीमार नही है, 3 – 4 दिन से दूध नही पिया है जिसके कारण गिर गया है, हमारे डॉक्टरों की टीम ने उपचार दिया है और दूध वगैरह भी पिलाया है तो उठ कर खड़ा हो गया है। यह शावक पनपथा बफर के छतवा बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 173 में मिला है।
हमारी टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।

पहले भी हो चुकी है घटना, अब कितना सतर्क है प्रबंधन

गौरतलब है कि पनपथा बफर के छतवा बीट के आर एफ 236 धौरीघाट में नवम्बर 2022 में जंगली हाथी का जहर खिला कर अवैध शिकार हुआ था और जनवरी 2023 में जंगली हाथी के जले हुए अवशेष मिले थे जिसमें 4 माह बाद 18 मई 2023 को डब्ल्यू सी सी बी और एस टी एफ की टीम जांच करने आई थी और उस मामले में तत्कालीन पनपथा रेंजर शील सिंधु श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर कमला कोल को कार्य मे लापरवाही और सूचना नही देने के साथ अन्य मामले में दोषी पाया गया था जिस पर तत्कालीन क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व राजीव मिश्रा ने दोनो को निलंबित कर दिया था, लेकिन आज फिर उसी बीट में हाथी शावक बीमार होने की सूचना पर पार्क अमला तत्काल इलाज में जुट गया और निगरानी में लगा हुआ है।

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी शावक हुआ बीमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here