
घर मे चल रहा था फर्नीचर बनाने का मिनी कारखाना, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने किया रेड कार्रवाई, मशीन सहित अवैध लकड़ी जप्त।
जाने कैसे चला पता और क्या हुई कार्रवाई

Umaria – जिले के वन परिक्षेत्र चंदिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेसहनी चंदिया निवासी अशोक विश्वकर्मा पिता नत्थूलाल विश्वकर्मा के द्वारा अपने घर में मशीन के माध्यम से अवैध लकडी के फर्नीचर तैयार कर विगत दिनो से व्यापार किया जा रहा है, जिसमे अवैध गतिविधियो पर नजर रखी जा रही थी, वन परिक्षेत्राधिकारी चंदिया संज्ञान मे लेकर उप वनमण्डलाधिकारी उमरिया से सर्च वांरट प्राप्त कर दिनांक 24.10.2024 को रवि पाण्डेय वनक्षेत्रपाल वन परिक्षेत्राधिकारी चंदिया द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी मिलन सिंह कार्यवाहक वनपाल, ओमप्रकाश कुम्हरे कार्यवाहक वनपाल, श्रीमती सुनीता तिवारी वनरक्षक, विमलेश कुमार गुप्ता वनरक्षक, अजय कुमार मिश्रा, रामभुवन द्विवेदी स्थाईकर्मी वन कर्मचारियो की टीम के साथ ग्राम बेसंहनी चंदिया पहुंचकर अपराधी अशोक विश्वकर्मा के घर एवं बाडी की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान अवैध सागौन एवं साल प्रजाति के चिरान लगभग 18 नग पाई गई। जप्त वनोपज एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 25000.00 है। फर्नीचर सामग्री बनाने के औजार जैसे आरी, कटर, ग्रिल मशीन, आदि पाये गये है, वनोपज जप्ती की कार्यवाही कर अपराधी के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के तहत कार्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण क्रमांक 7776/14 दिनांक 24.10.2024 पंजीबद्ध किया गया है, प्रकरण की जांच कार्यवाही की जा रही है।
कहाँ हो रही है चूक

गौरतलब है कि वनों की अवैध कटाई पर अंकुश न लग पाने के कारण चोरी छिपे जगह जगह अवैध रूप से लकड़ी के फर्नीचर बनाने के कारखाने चल रहे हैं, यदि वनों की अवैध कटाई पर अंकुश लग जाय तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और अवैध कारखाने भी न चल पाएंगे।
बेशकीमती अवैध सागौन और साल सहित मिनी कारखाना जप्त







