Home राजनीति देश के प्रधानमंत्री द्वारा भूमिपूजन करने के बाद विधायक ने किया दुबारा

देश के प्रधानमंत्री द्वारा भूमिपूजन करने के बाद विधायक ने किया दुबारा

153
0

राजनीति में दिखावा करने और जनता के बीच अपना वर्चस्व बताने की ललक तो हर नेता की होती है लेकिन आश्चर्य तब होता जब अपने ही प्रधानमंत्री को ओवरलैप करें

जानिये क्या है पूरा मामला

उमरिया – जिले के मानपुर विधानसभा 90 में कुछ ऐसा जो गया कि जनचर्चा का विषय बन गया। हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही बात आ रही है कि क्या ऐसा भी होता है ?

कब और कहां हुआ था कार्यक्रम

मामले की पूरी जानकारी के लिए हम आपको साढ़े 8 माह पीछे ले चलते हैं, याद कीजिये लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व, देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ सभाएं और शिलान्यास, लोकार्पण कर रहे थे उसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को 16 हजार 961 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किये थे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति में हुआ था।

कहाँ देखा और सुना गया था कार्यक्रम

उसी कड़ी में उमरिया जिले के लिए भी 89 करोड़ रुपये की लागत का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ था। उस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में 61 जगहों पर देखा गया था, जिसमे मानपुर विधायक की मौजूदगी में मानपुर स्टेडियम में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। उस कार्यक्रम में मानपुर विधानसभा में 17 कार्यों का लोकार्पण जिसकी लागत 21.21 करोड़ रही वहीं 45 कार्यों का भूमिपूजन जिसकी लागत 29.27 करोड़ रुपये रही।

किन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ था

जिसमे मानपुर विधानसभा क्षेत्र में पीआईयू विभाग के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनघुटी में 10 अतिरिक्त कक्ष का ग्राम घुनघुटी में लागत 3.75 करोड का लोकार्पण, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरी में 10 अतिरिक्त कक्ष का ग्राम चौरी में 3.77 करोड रूपये की लागत का लोकार्पण, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में 6 अतिरिक्त कक्ष का ग्राम शाहपुर में 1.11 करोड रूपये की लागत का लोकार्पण।
पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के एन एच 78 से बडवाही तिराहा चैनेज 5630 मीटर उच्चं स्तरीय पुल का ग्राम बडवाही में लागत 1.42 करोड रूपये का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम नल जल योजना का ग्राम गोरइया में 1.42 करोड रूपये का लोकार्पण, ग्राम भौतरा में 0.56 लाख रूपये की लागत का एकल ग्राम नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम धूपखडा में 0.56 लाख रूपये की लागत के एकल ग्राम नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम सरवाही खुर्द में 0.27 लाख रूपये की लागत का एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम बडवार में 0.73 लाख रूपये की लागत के एकल नल जल योजना का लोकार्पण , ग्राम रोहनिया में 1.03 करोड रूपये की लागत के एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम राखी अमोदर में 0.53 लाख रूपये की लागत के एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम माला में 0.73 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम कुदरी में लागत 0.62 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम हिरौली में लागत 0.65 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम मलहरा में लागत 0.60 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम गहिराटोला में लागत 0.81 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण, ग्राम देवगवां खुर्द में लागत 0.85 लाख रूपये की एकल नल जल योजना का लोकार्पण किया गया।
इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग के ग्रेवल रोड मेन रोड से स्कू्ल ग्राउण्ड. तक ग्राम पिनौरा में लागत 0.15 लाख रूपये का शिलान्यास, मनरेगा के सीएनजी परियोजना का ग्राम नौगवां में लागत 0.10 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्न्जेंस के रंगमंच कार्य का ग्राम नौगवां में लागत 0.04 लाख रूपये का लोकार्पण, कर्नवजेंस रंगमंच कार्य का ग्राम छपरौड में लागत 0.04 लाख का लोकार्पण, कर्नवजेंस के रंगमंच का ग्राम करौदीटोला में लागत 0.04 लाख रूपये का लोकार्पण , कर्नवजेंस के सामुदायिक भवन निर्माण का ग्राम कछौहा में लागत 0.13 लाख रूपये का लोकार्पण, कर्नवजेंस के नाली निर्माण कार्य पशु चिकित्सांलय से हाई स्कू्ल पतौर पुलिया तक का ग्राम पतौर में लागत 0.05 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस के बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य सामुदायिक भवन अमरपुर का ग्राम अमरपुर में लागत 0.10 लाख रूपये का लोकार्पण, मनरेगा के नवीन ताला निर्माण राम सिंह के खेत के पास का ग्राम पतौर मे 0.10 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ग्राम पंचायत कोटरी का ग्राम कोटरी में लागत 0.15 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस ग्रेवल रोड निर्माण कार्य भडारी का ग्राम पतौर में लागत 0.14 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस के ग्रेवल रोड निर्माण कार्य नौगवां का ग्राम नौगवां में लागत 0.14 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस ग्रेवल रोड निर्माण कार्य दमोय का ग्राम दमोय में लागत 0.14 लाख रूपये का शिलान्यास, कर्नवजेंस के ग्रेवल रोड निर्माण कार्य मुडगुडी का ग्राम मुडगुडी में लागत 0.14 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग उमरिया के ग्राम मझटोला ग्राम पंचायत चितराव विकासखण्ड मानपुर जिला उमरिया मे सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम चितरांव में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम भोलगढ मे केवट मोहल्ला शिव मंदिर के पास ग्राम पंचायत भोलगढ में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम भोलगढ में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास , ग्राम बडछड ग्राम पंचायत बडछड में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम बडछड मे लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया ।
इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग उमरिया के ग्राम पंचायत देवगमा में सामुदायिक भवन निर्माण का ग्राम देवगवां में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत चिल्हारी में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम चिल्हारी में लागत 0.50 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम चंसुरा ग्राम पंचायत चंसुरा में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम चंसुरा में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम जमनारा ग्राम पंचायत माला में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम माला में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत कोडार यादव मोहल्ला में सामुदायिक भवन का निर्माण का लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत मझगवां आदिवासी मोहल्ला में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम मझगवां में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत रथेली में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य ग्राम रथेली में लागत 0.50 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत सिमरिया खैरमाता के पास सामुदायिक भवन निर्माण का ग्राम सिमरिया में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत बरबसपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम बरबसपुर में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम दुलहरा में ग्राम पंचायत कछौहा मे सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम कछौहा में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास, ग्राम पंचायत कुसमहा मे सामुदायिक भवन का निर्माण का ग्राम कुसमहा में लागत 0.30 लाख रूपये का शिलान्यास , कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ताला का निर्माण कार्य का ग्राम ताला में लागत 1.38 करोड रूपये का लोकार्पण किया गया।
इसी तरह पीआईयू विभाग के 50 सीटर सीनियर बालक छात्रावास भवन शाहपुर का निर्माण का ग्राम शाहपुर में लागत 3.33 करोड रूपये का लोकार्पण, लोक निर्माण विभाग के सडक निर्माण ग्राम पतेराटोला टुकरीटोला से धमोखर का ग्राम पतेराटोला में लागत 2.68 रूपये का शिलान्यास, घुनघुटी से ममान मार्ग का ग्राम घुनघुटी में लागत 1.95 करोड रूपये का शिलान्यास, पतौर से भडारी मार्ग का ग्राम पतौर में लागत 0.39 लाख रूपये का शिलान्यास किया गया ।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के पांच कार्यो का लोकार्पण राशि 2 करोड 62 लाख रूपये, जल संसाधन विभाग के 1 कार्य का लोकार्पण राशि 3 करोड 48 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा के एक कार्य का लोकार्पण राशि 1 करोड 38 लाख रूपये तथा 14 कार्यो का भूमिपूजन राशि 4 करोड 6 लाख रूपये , पीआईयू के 4 कार्यो का लोकार्पण राशि 11 करोड 98 लाख रूपये , एमआरडीए उमरिया के एक कार्य का लोकार्पण राशि 1 करोड 42 लाख रूपये, जनपद पंचायत मानपुर के पांच कार्यो का लोकार्पण राशि 35 लाख रूपये, तथा 8 कार्यो का शिलान्यामस राशि 96 लाख रूपये, नगर पालिका पाली के एक कार्य का शिलान्यास राशि 10 लाख रूपये , नगर पंचायत मानपुर के 16 कार्यो का शिलान्यास राशि 7 करोड 51 लाख रूपये है ।
ग्राम मझटोला ग्राम पंचायत चितराव मानपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 3 लाख, ग्राम भोलगढ केवट मोहल्ला, शिव मंदिर के पास, ग्राम पंचायत भोलगढ में सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम बडछड मे सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत देवगमा में सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 3 लाख, ग्राम पंचायत चिल्हारी में सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 5 लाख रूपये, ग्राम चंसुरा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख, ग्राम जमनारा मे सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कोडार मे सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रूप्येख, ग्राम पंचायत मझगवां में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत रथेली में सामुदायिक भवन का निर्माण लागत 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत सिमरिया में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बरबसपुर मे सामुदायिक भवन निर्माण लागत 3 लाख रूपये, ग्राम दुलहरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 3 लाख रूपये, सडक निर्माण ग्राम पतेराटोला टुकरीटोला धखोदर मार्ग 4 किमी लागत 4 लाख रूपये तथा पुल निर्माण अमरपुर से गडरिया टोला मार्ग मे भदार नदी पर लागत 7 लाख रूपये शामिल है, 6 करोड़ 66 लाख 53 हजार की लागत से चेचरिया और कठई ग्राम के मार्ग को जोड़ने वाली जोहिला नदी में पुल के निर्माण का भी भूमि पूजन हुआ था।

किस मद का रहा पैसा

जितने भी कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ था सारे कार्य मुख्यमंत्री द्वारा विशेष पैकेज के तहत स्वीकृत किये गए थे।

क्या कहते हैं कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक गोंटिया का कहना है कि विधायक जी का यह कृत्य अशोभनीय है कि वो अपनी ही पार्टी और देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपनी ही पार्टी की सांसद को ओवरलैप कर फिर से भूमिपूजन कर अपना वर्चस्व बताने का प्रयास की हैं।

देश के प्रधानमंत्री द्वारा भूमिपूजन करने के बाद विधायक ने किया दुबारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here