Home दुर्घटना दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे...

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

391
0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो अलग – अलग जगहों में 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत, एक का हो रहा पोस्टमार्टम दूसरे की तलाश जारी।

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

Umaria – जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग – अलग जगहों में 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत हो गई।

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

मानपुर थाने के जांच अधिकारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम सेजवाही में ग्रामीण माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गांव के ही स्कूल के पास बने श्वेत पलास तालाब में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे तभी एक युवक डूबने लगा जिसको बचाने के लिए प्रिंस पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेजवाही पानी मे कूद गया और गहरे पानी मे डूब जाने से प्रिंस की मौत हो गई। थाने को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस शव को निकलवा कर लाई और पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

वहीं दूसरी घटना में जांच अधिकारी राम सिंह ने बताया कि ग्राम कछौन्हा में ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गांव के ही देवी तालाब में गए थे तभी ग्राम कछौन्हा निवासी अजय बैगा पिता राम लाल बैगा उम्र 30 वर्ष गहरे पानी मे चला गया और उसी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मानपुर थाने को सूचना मिलते ही अपने स्टाफ सहित हम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तलाशने के कार्य कर रहे हैं, जैसे ही शव मिल जायेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

गौरतलब है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार समझाइश देने के बाद भी युवाओं को कोई फर्क नही पड़ रहा है और आज विजयादशमी के दिन ही थोड़ी सी लापरवाही में दो घरों के चिराग बुझ गये।

दुर्गा विसर्जन के दौरान दो बड़ी घटना 2 युवकों की पानी मे डूबने से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here