
Post Mortem रिपोर्ट देने के लिये मांगे थे 10 हजार रुपये, 6 हजार में पटा था सौदा, 3 हजार पहले लिए थे, 3 हजार लेते आज Arrest
3 हजार की रिश्वत लेते Doctor Arrest Lokayukt की बड़ी कार्रवाई

डॉक्टर राजेन्द्र मांझी
Umaria – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में पदस्थ Doctor राजेन्द्र मांझी 3 हजार की रिश्वत लेते धरायें। रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई।
3 हजार की रिश्वत लेते Doctor Arrest Lokayukt की बड़ी कार्रवाई

रीवा लोकायुक्त डी एस पी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि उमरिया जिले के तहसील मानपुर ग्राम चिल्हारी निवासी वीरेन्द्र कुमार यादव के भतीजे बाली यादव की मौत लगभग डेढ़ माह पूर्व पानी मे डूबने से हुई थी जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में पदस्थ मेडिकल आफिसर डॉक्टर राजेन्द्र मांझी द्वारा फरियादी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इस बात का सत्यापन रीवा लोकायुक्त एस पी गोपाल सिंह धाकड़ द्वारा कराया गया जो वास्तविकता में सच रहा जिसमें आरोपी डॉक्टर द्वारा 3 हजार रुपये रिश्वत पहले ले ली गई थी और 3 हजार रुपये रिश्वत आज देने के लिए कहा था जो आज अपने कार्यालय कक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में हमारी टीम द्वारा 3 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप किया गया।
3 हजार की रिश्वत लेते Doctor Arrest Lokayukt की बड़ी कार्रवाई

फरियादी – वीरेन्द्र कुमार यादव
प्रमेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उप अधीक्षक राजेश खेड़े सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की जा रही है।
3 हजार की रिश्वत लेते Doctor Arrest Lokayukt की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि धरती का भगवान कहे जाने वाले लोग जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत की मांग करते हैं और पकड़े जाते हैं तो ऐसे में लोगों का न्याय पर से भरोसा उठ जाता है। इतना ही नहीं Doctor राजेन्द्र मांझी की नियुक्ति हुए लगभग 1 वर्ष ही हुए होंगे लेकिन पैसों की हवस इतनी की अपनी नौकरी ही दांव पर लगा दिए और रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गए।
3 हजार की रिश्वत लेते Doctor Arrest Lokayukt की बड़ी कार्रवाई







