
बेतहाशा गति से चल रहे नये Electric Meter और महंगी बिजली का दंश झेल रहे मप्र के निवासियों से मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली

Umaria – Electric के बिलों से पहले से ही जनता काफी परेशान हैं, अब एक नया खर्च भी झेलना पड़ रहा है, मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में डिजिटल Meter लगाए जा रहे हैं जो कि सभी घरों में मुफ्त लगाए जाने हैं मगर ठेकेदार के कर्मचारी, आदिवासियों को मीटर के नाम पर ठग रहे हैं इन आदिवासियों से मीटर लगाने के नाम पर मोटी Fees वसूली जा रही है।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली
मामला है उमरिया जिले के नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 भंगहा का है जहां पर पूर्णतया आदिवासी निवास करते हैं जब यहां Electric विभाग के ठेकेदार डिजिटल मीटर लगाने पहुंचे तो डिजिटल मीटर के नाम पर फीस वसूलने का घिनौना कृत किया।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली

भगहा निवासी संतोष कुमार कोल ने बताया कि बिजली का Meter लगाने जो कर्मचारी आये थे वो हम लोगों से 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मीटर लगाने की फीस ले गए हैं।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली

वहीं भंगहा निवासी सीधी सादी गरीब वृद्धा तनिया बाई कोल ने बताया कि हो गया साहब Meter लगाने के लिए सबसे पैसा मांगते रहे हैं, कोई नही भी दिया है हमसे डेढ़ सौ रुपये ले गए हैं।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली

वहीं जब इस संबंध में जब Site इंजीनियर श्री शुक्ला से बात की गई तो उसने बताया कि ऐसा नहीं हो सकता लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं जब विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मीडिया ने चर्चा करनी चाही तो वह बचते नजर आये, जिससे यह साफ हो गया है कि कहीं ना कहीं विद्युत विभाग भी इस घिनौने कृत्य में शामिल है और Corruption को बढ़ावा दे रहा है।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली

गौरतलब है कि एक तरफ नया मीटर लगने के बाद बिजली Bill में अंधाधुंध बढ़ोत्तरी हुई है जिससे मध्यमवर्गीय परिवार का स्टीमेट बिगड़ गया है और जन हितैषी सरकार दूसरे रास्ते से जनता का खून चूसने में लगी है और दूसरी तरफ निःशुल्क लगने वाले Meter को लगाने वाले कर्मचारी गरीब आदिवासी समुदाय से अवैध वसूली में लगे हैं।
Electric Meter लगाने के नाम पर अवैध वसूली







