Home हेल्थ जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

148
0

Bandhavgarh M L A ने कहा जन औषधी केन्द्र से 300 प्रकार की दवाईयां 50 से 90 प्रतिशत कम मूल्य पर बीमार लोगों को मिल सकेगी इसका संचालन RED क्रास सोसायटी करेगी।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

Umaria – जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी का आज विधायक Bandhavgarh शिव नारायण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर शुभारंभ किया। यहां से मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत कम मूल्य पर 300 प्रकार की दवाएं मिल सकेगी। रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से इसका संचालन किया जाएगा।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

Bandhavgarh विधायक ने कहा कि इससे बाजार में मंहगे दामों में बिकने वाली दवाईयों से आम लोगों को निजात मिलेगी और वे अपने परिवारजनों का बेहतर इलाज कराने में सफल होगे।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं Collector धरणेन्द्र कुमार जैन, C E O जिला पंचायत अभय सिंह, प्रदेश सदस्य अर्जुन सिंह सैय्याम, सोसायटी के सचिव एवं सिविल सर्जन डा के सी सोनी, सभापति अखिलेश त्रिपाठी, उप सभापति रेखा पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, डा संदीप सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यीमंत्री डा मोहन यादव ने भोपाल से रिमोट के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला चिकित्सायलय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र का शुभारंभ किया। जिसका लाईव प्रसारण उमरिया जिले में भी देखा एवं सुना गया।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

Collector धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी का संचालन आम जन से प्राप्त दान की राशि के माध्यम से किया जाता है। प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र का संचालन जिला रेडक्रास सोसायटी व्दारा ही किया जाना है। यह औषधी केन्द्र पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना सके तथा लोगों की बेहतर सेवा के संकल्पे को पूरा कर सके इसके लिए आवश्यक है कि जिलावासी खुले मन से संचालन में सहभागी बनें तथा खुलकर दान दें। दान दाताओ की लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रकाशित भी की जाएगी।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

State रेडक्रास सोसायटी के सदस्य अर्जुन सिंह सैय्याम ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी आपदा विपदा में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। इसलिए इस संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही सामाजिक रूप से भी स्वीकार किया जाना चाहिए। संस्था के सचिव Doctor K C सोनी ने रेडक्रास सोसायटी की स्थापना एवं उददेश्यों पर प्रकाश डाला।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

वहीं Bandhavgarh विधायक शिव नारायण सिंह ने जन औषधि केन्द्र का रिबन काट कर शुभारंभ तो किया ही साथ मे एक डिब्बा च्यवनप्राश खरीद कर बिक्री की भी शुरुआत करवाया।

जिला Hospital परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंन्द्र का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here