Home भ्रष्टाचार आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

282
0

विकास की एक झलक, देश आजाद होने के बाद से अभी तक Road के लिये ग्रामीण तरस रहे हैं, जननी को गोद मे उठा कर ले जाना पड़ता है घर तक, शौच के लिए ग्रामीण करते हैं जंगल का रुख।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

Umaria – आइये आप को आज़ादी के 78 साल बाद हुए विकास की एक झलक दिखाते हैं। वैसे तो प्रदेश की B J P सरकार प्रदेश में विकास के बड़े – बड़े दावे करती है और पूर्व की कांग्रेस सरकार को कोसने में कोई कसर नही छोड़ती है। जबकि वर्ष 2003 से प्रदेश में BJP की सरकार आई और तबसे उसका एजेंडा मात्र विकास ही रहा है। उमरिया जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम धनवाही के विकास की एक झलक हम आपको दिखाते हैं, कितना विकास हुआ है देखिये एक रिपोर्ट –

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले मे देश की आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी घर तक 108 एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस, नही पहुंच पाती है। जननी को पति गोद में उठाकर ले गया घर तक वहीं नवजात को दादी ने संभाला, गांव मे शौचालय के अभाव में जंगल मे शौच के लिए जाने को मजबूर हैं ग्रामीण, जी हां सही सुना आपने, यह ताज़ा मामला उमरिया जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर धनवाही गांव का है जहाँ शहडोल से प्रसव कराकर लौटी प्रसूता को 108 जननी एक्सप्रेस के द्वारा उसे घर तक छोड़ना था लेकिन सड़क में कीचड़ होने के कारण बीच सडक पर ही उतार कर चली गई जिसके बाद उसके परिजनों ने प्रसूता को अपने गोद पर उठाकर घर तक पहुंचाया और नवजात को दादी ने गोद में लिया यह घटना यहाँ के जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों की पोल खोलती है, गांव में पक्की सड़क न होने के कारण पहले भी कई बार माताओं और बच्चों को जान गंवानी पड़ी है। सरकार जहां एक ओर विकास के लाख दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर उमरिया जिले में विकास की यह तस्वीर सरकार को उनके झूठे विकास के लाख दावे को आईना दिखा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सच में विकास की लहर गांव तक पहुंच पा रही है? क्या सरकारी योजनाएं और वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं? यह घटना सरकार के दावों और वास्तविकता के बीच की खाई को स्पष्ट रूप से दिखाती है। आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले में इस प्रकार की मुसीबतें उत्पन्न होना आम बात हो गई है।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

नवजात शिशु की मां का कहना है कि हम अभी जिला अस्पताल शहडोल से आ रहे हैं, घर तक एम्बुलेंस नही जा पाती है, गांव में कीचड़ भरा है।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

वहीं नवजात शिशु के पिता ने बताया कि हमारे यहां रोड न होने के कारण कभी कोई एम्बुलेंस नही जा पाती है, अभी हम शहडोल जिला अस्पताल से अपनी पत्नी का ऑपरेशन करवा कर आ रहे हैं, हमारी पत्नी को बच्चा हुआ है।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

वहीं गांव की ही ललिता बाई यादव ने बताया कि हमारे यहां रोड नही है, हम लोग सरपंच से बोल कर थक गए, हमारे मवेशी और हम लोग कीचड़ में परेशान हो जाते हैं, अभी जो महिला गई है उसको ऑपरेशन से बच्चा हुआ है एम्बुलेंस से शहडोल से लेकर आये हैं, घर तक गाड़ी नही जा पाती है, हमारी कोई नही सुनता है।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

यहां के हाल देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के सारे दावे कितने सही है गांव की ही बच्ची के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ग्राम मे अभी तक शौचालय नहीं बने हुए हैं जिससे गांव के बड़े बुजुर्ग महिलाओ और बच्चियों को शौच के लिए जंगल जाना पडता है जहाँ जंगली जानवरो का डर बना रहता है ग्राम वासियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है परंतु हालात जस की तस बने हुए हैं। ऐसी समस्याओं को लेकर ना ही शासन प्रशासन सजग है बल्कि जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी ग्रामीणों की जीवंत समस्याओं की ओर नहीं जा रहा है यह स्थिति सरकार के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि विकास के वास्तविक मायने क्या होते हैं और आम जनता को इन सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के अजाक मंत्री नागर सिंह चौहान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऐसे मामले मेरे संज्ञान में आएंगे तो मैं कार्रवाही अवश्य करूंगा।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

गौरतलब है कि मंत्री, विधायक, नेता, अधिकारी सभी बड़े बड़े दावे तो करते हैं, बजट भी खर्च होता है लेकिन मात्र कागजों में, यदि यही बजट धरातल पर व्यय होने लगे तो जिला स्वर्ग जैसा नजर आने लगेगा।

आजादी के बाद से Road और Toilets के लिए तरस रहे ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here