Home हड़ताल Doctors की Strike से मरीजों की हुई फजीहत

Doctors की Strike से मरीजों की हुई फजीहत

251
0

कोलकाता के R G कर मेडिकल कालेज में 31 वर्षीया महिला Doctor के साथ हुई बर्बरता एवं विभत्स हत्या के विरोध में जिले के सारे सरकारी डॉक्टर रहे Strike पर

Doctors की Strike से मरीजों की हुई फजीहत

Umaria – आज दिन में Doctors एसोसिएशन के आव्हान पर जिले भर के सरकारी डाक्टरों ने हड़ताल किया और एक घंटे के लिए O P D बंद रही जिसके कारण सुबह से आये मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी वहीं गंभीर मरीजों के लिए एमरजेंसी वार्ड खुला रखा गया था, सुबह 9 बजे से 1 बजे तक करीब 500 मरीजों की पर्चियां O P D से काटी गई हैं, जिन्हें इलाज नहीं मिल सका है, डाक्टरों की इस Strike के कारण सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी है।

Doctors की Strike से मरीजों की हुई फजीहत

मामला है West बंगाल में हो रही बर्बरता और गत दिनों कोलकाता के R G कर मेडिकल कालेज में एक 31 वर्षीया महिला डाक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आज उमरिया जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टरों ने Strike कर दी थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था, इस दौरान हाथों में पर्चे लिए मरीज और उनके परिजन डाक्टरों को तलाशते रहे। वहीं कई गंभीर मरीजों को इलाज नसीब नहीं हो सका है। इस दौरान सुबह से अपना इलाज कराने आई गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक थी और वह कराहती हुई डाक्टरों का इंतजार करती रहीं। पूरे जिले भर में बंद हुई O P D से स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ गई और मरीज इलाज के लिए तरसते रहे।

Doctors की Strike से मरीजों की हुई फजीहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here