
सत्र 2022 – 23 में स्कूलों में बच्चों के लिए गणवेश सिलाई में बड़ा घोटाला होने के बाद जांच में सही पाए जाने पर आज तक नही हुई F I R
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर

Umaria – जिले को घोटालों का जिला कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां जिस विभाग में भी देखें चाहे वो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हो या, N R L M हो, खनिज हो या फिर सहकारिता हो, खाद्य हो या आदिम जाति कल्याण हो, P H E हो या जल संसाधन हो कहाँ तक गिनवायें लगभग हर विभाग में करोड़ों के घोटाले हैं।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर

वैसे कहा जाय तो हर विभाग और उसके अधिकारी ईमानदारी का चोला ओढ़े हुए हैं, यदि झूठा, बेईमान, फर्जी कोई है तो वो आम जनता और शिकायतकर्ता है।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर

आपको याद होगा पिछले शिक्षण सत्र में छोटे – छोटे स्कूली बच्चों के लिए Uniform सिलाई और कपड़ा सप्लाई का कार्य जिस एजेंसी को दिया गया था वो स्वसहायता समूह के माध्यम से गणवेश की सिलाई करवाई थी। जिसकी गुणवत्ता एकदम निम्न स्तर की रही, उसकी शिकायत होने के बाद तत्कालीन C E O जिला पंचायत ने 14 जुलाई 2023 को सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ए के भारद्वाज को निर्देशित कीं और उनके द्वारा जांच करने के बाद शिकायत सही पाई गई जिसकी रिपोर्ट 24 जुलाई 2023 को प्रस्तुत की गई। उसमें मनीष श्रीवास्तव, विकासखण्ड प्रबंधक करकेली, मनोज सिंह. सहा. विकासखण्ड प्रबंधक करकेली एवं मेसर्स रूद्र इंटर प्राईजेज 137 गुदरी झांसी जिला उत्तर प्रदेश को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर

संबंधित फर्म द्वारा समय सीमा में जबाब नही दिया गया और उस पर तत्कालीन C E O जिला पंचायत ईला ईवारी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उक्त फर्म को 3 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया एवं उनके समस्त भुगतान पर रोक लगा दिया।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर

वहीं इस घोटालेबाज और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ धोखेबाजी एवं घटिया सप्लाई करने वाले फर्म को अब वर्तमान C E O जिला पंचायत द्वारा रोके गए भुगतान को दिलवाने के लिए कमिश्नर शहडोल को पत्र लिखा गया है।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर
हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुछ बड़े सफेदपोश जनता के रहनुमा उक्त फर्म को रुके हुए भुगतान को दिलवाने के लिए सांठगांठ कर Officers पर दबाब बनाने में लगे हुए हैं। वहीं सूत्रों की माने तो जो फीलगुड होना है उसमें सबकी भागीदारी तय हो चुकी है। इसी के चलते गेंद शहडोल कमिश्नर के पाले में डाल दी गई है ताकि कोई आरोप लगे तो ईमानदार कमिश्नर के ऊपर लगे। अब देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर
अगले अंक में आपको N R L M से जुड़ी करोड़ो के घोटाले की दूसरी क़िस्त जल्द ही पढ़ने को मिलेगी।
Uniform घोटाले का जिन्न फिर आया बाहर जुगत में लगे सप्लायर







