
Steel फ्रैब्रिकेशन व्यवसायी राहुल रजक के Murder मामले मे उमरिया पुलिस ने किया खुलासा पुत्र और पिता निकले हत्यारे।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा

Umaria – कोतवाली थानांतर्गत आने वाली Civil लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कछरवार निवासी 23 वर्षीय युवा व्यवसायी राहुल रजक दिनांक 21 जुलाई को रात 9 बजे से लापता रहा जिसकी गुमसुदगी राहुल के भाई प्रकाश रजक ने दिनांक 23 को Civil लाइन चौकी में दर्ज करवाया जो गुम इंसान क्रमांक 90/24 पर दर्ज किया गया। दिनांक 26 को Civil लाइन पुलिस ने करकेली बन्ना नाला के पास रहने वाले संतोष गुप्ता के घर से राहुल का मोबाईल बरामद किया और बिना कुछ जांच किये ही संतोष गुप्ता को छोड़ दिया। राहुल के परिजन जब Civil लाइन चौकी अपने भाई/बेटे का पता पूंछने जाते तो उनको भगा दिया जाता था वहीं 1 अगस्त को किसी ने पुलिस को सूचना दिया कि बन्ना नाला के पास संतोष गुप्ता के घर के पीछे बने कुंए में किसी की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस और उमरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर Body को निकलवाने का प्रयास करने लगे। देर शाम जब कुंए से लाश बाहर निकाली गई तो उसकी शिनाख्त गुम व्यवसायी राहुल रजक के रूप में हुई लेकिन उसका सिर कुंए में ही रह गया दूसरे दिन पुलिस प्रयास कर कुंए का पानी निकलवा कर मृतक का Head भी बरामद कर ली, लेकिन अँधेला हो जाने के कारण शव का Post Mortem नही हो पाया।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा

3 अगस्त को दोपहर में शव का Post Mortem करवाने के बाद रजक समाज एकत्रित होकर Civil लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सभी दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपे साथ ही मृतक व्यवसायी राहुल रजक के भाई प्रकाश रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि Civil लाइन चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने मोटा पैसा लेकर आरोपी को बचाने का प्रयास किया हैं, जब मोबाईल उसके पास से बरामद हुआ तो हमारे भाई को तलाश नही किये नही तो शायद यह घटना नही होती। वहीं एडिशनल S P की समझाइश के बाद Body का Funeral किया गया।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा

इस मामले में S P उमरिया निवेदिता नायडू ने देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि इस जघन्य अपराध में शामिल नीलेश गुप्ता और मृतक राहुल रजक के बीच दोस्ती और रुपयों के लेन देन के संबंध थे, दिनांक 21/07/2024 को नीलेश गुप्ता और राहुल रजक दोनो ने करकेली के समीप स्थित बन्ना नाले के पास बैठकर शराब पी और नशे की हालत में दोनो के बीच विवाद हुआ जिस पर नीलेश गुप्ता ने राहुल रजक को धक्का मार दिया जिससे उसका सिर कुंए से टकरा गया और वो बेहोश हो गया, उसके बाद उसने अपने पिता संतोष गुप्ता को बताया तो दोनो ने मिलकर कुल्हाड़ी के पीछे तरफ से तब तक मारा जब तक उसकी Death नही हो गई बाद में घर से कम्बल, रस्सी और बड़ा पत्थर लाकर उसमें बांध कर कुंए में फेंक दिए।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा

S P निवेदिता नायडू ने बताया की नीलेश गुप्ता सहित घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका में रहे पिता संतोष गुप्ता दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं S P से जब मीडिया ने पूंछा कि परिजनों की मांग है कि Civil लाइन चौकी प्रभारी के ऊपर सख्त कार्रवाई हो तो इस पर कह दीं कि मामला जाँचरत है।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा

गौरतलब है कि जिले में तेजी से बढ़ रहे Crime पर अंकुश लगाने में जिले की पुलिस नाकाम नजर आ रही है। ऐसे में आवश्यकता है पुलिस को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने की ताकि बढ रहे Crime पर अंकुश लग सके और सरकार की मंशा कामयाब हो सके।
Steel फैब्रिकेशन व्यवसायी के Murder का खुलासा







