Home क्राइम मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S...

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

291
0

जिले से मानव तस्करी का मामला आया सामने पीड़िता मां ने Human Traffickers के चंगुल से अपने बेटे को छुड़ाने जिले के एसपी से लगाई गुहार।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

Umaria – जिले में एक मानव तस्करी का मामला सामने आया। इसका खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता मां जिले के S P के पास अपने बेटे को छुड़ाने के लिए गुहार लगाने पहुंची। मामला है एक राष्ट्रीय संरक्षित जनजाति के 20 वर्षीय युवक को रोजगार देने के नाम पर उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले ले जाया गया और वहां उसको किसी व्यक्ति के यहां बेच दिया गया। जब इसकी भनक उसके माता पिता को लगी तो वो लोग मानपुर थाने में लिखित आवेदन 10 जनवरी 2024 को दिए कि मेरे पुत्र राज कुमार बैगा को 4 माह पूर्व सितंबर 2023 में मानपुर निवासी ठेकेदार धर्मेन्द्र बैगा, मिथलेश बैगा एवं बसंता बैगा के साथ ले जाकर बेच आया है, मेरे पुत्र को वापस दिलाया जाय लेकिन मानपुर पुलिस हर बार ठेकेदार धर्मेंद्र बैगा को बुला कर औपचारिकता निभा कर छोड़ देती है। पीड़िता मां आज जिले के S P के पास गुहार लगाने पहुंच गई कि मेरे एकलौते पुत्र को छुड़वा दीजिये।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

पीड़िता गीता बाई बैगा बताई कि मेरे बेटे राज कुमार बैगा को 10 माह पहले मानपुर का ठेकेदार धर्मेन्द्र बैगा मेरठ में बेच आया है, आज S P साहब के पास आये थे कि मेरे बच्चे को छुड़वा दीजिये तो आश्वासन दिए हैं।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

वहीं पीड़िता के दामाद राज कुमार बैगा ने बताया कि मेरे साले का नाम भी राज कुमार बैगा है और लगभग 10 माह पूर्व उसको मानपुर निवासी ठेकेदार धर्मेन्द्र बैगा मेरठ में गन्ना कटवाने के नाम पर ले जाकर बेच आया है। हम लोग पता लगाते रहे और जब पता लगा तो 10 जनवरी 2024 को मानपुर थाने में लिखित आवेदन भी दिए थे लेकिन मानपुर पुलिस मात्र आश्वासन देती है कोई कार्रवाई नही करती है, वहीं ठेकेदार धर्मेन्द्र बीमार होने का बहाना बताता है कहता है कि मेरी तबियत ठीक हो जाएगी तो मैं ला दूंगा, आज S P साहब के पास आये हैं कि मेरे साले को छुड़वा दिया जाय।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

इस मामले में उमरिया जिले के एडिशनल SP और प्रभारी S P प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि हमारे पास मानपुर थाना क्षेत्र से एक महिला आकर लिखित आवेदन दी है कि उसके पुत्र राज कुमार बैगा को मानपुर निवासी धर्मेन्द्र बैगा काम करवाने के लिए ले जाकर मेरठ में बेच आया है। इसका परीक्षण करवा कर हम मेरठ टीम रवाना करेंगे।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

गौरतलब है जिले में हो रही Human Trafficking का यह कोई पहला मामला नही है, कई बार पुलिस भी गश्ती के दौरान रेल्वे स्टेशन से बच्चों को रोक कर उनके परिजनों को सौंप चुकी है और दूसरे प्रदेशों से छुड़ा कर भी ला चुकी है। यदि देखा जाय तो आये दिन बालक और बालिकाओं के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है जो कहीं न कहीं Human Trafficking की ओर इशारा करती है। वहीं इसको रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि बचपन बचाया जा सके।

मां ने अपने बेटे को Human Traffickers के चंगुल से छुड़ाने S P से लगाई गुहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here