Home भ्रष्टाचार Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

212
0

चपहा और पिपरिया Coal Mines में पुलिस को बगैर सूचना के ही उठ जाते हैं शव ताजे मामले में हो चुकी है युवक की death, प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

Umaria – जिला मुख्यालय में संचालित दो Coal Mines में आये दिन बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही हैं, लगातार होने वाली घटनाएं कोल प्रबंधन पर कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि किस प्रकार से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी बाउंड्री वॉल से उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया जाता है। ऐसे ही एक मामले में नैगवां टोला निवासी मिथुन कोल की मौत हो जाती है, वह वहां किसलिए और इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचा यह तो वह ही जाने मगर किसी कारण वश मिथुन की death हो गई, अब चपहा कालरी प्रबंधन ने युवक को अपनी बाउंड्री वॉल से नीचे बाहर की ओर फेंक दिया, जिससे यह बताया और दिखाया जा सके कि युवक की मौत Coal Mines के बाहर हुई और मौत का कारण सड़क दुघर्टना। यहां अपने को बचाने के चक्कर में कालरी प्रबंधन ने बड़ी चूक कर डाली, डाक्टरों और अस्पताल चौकी में कोल माइंस एंबुलेंस के चालक व परिजनों ने सड़क किनारे शव का पड़ा होना पाया व सड़क दुघर्टना से मिथुन की मौत होना प्रतीत होने जैसा पंचनामा बनवाया, वहीं सुबह 6:30 को एंबुलेंस शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचती है और चपहा Coal Mines में मैनेजर श्री अलबरिया दोपहर 3:00 बजे थाने में सूचना देते हैं कि अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां उन्होंने अंदर किसी घटना का जिक्र करते हुए कोतवाली को सूचना दी। परिजनों, Coal Mines की एंबुलेंस के चालक और मैनेजर श्री अलबरिया की सूचना दोनों अलग अलग हैं, जिससे यह कह पाना किसी के लिए भी कठिन है कि उक्त मृतक कहां और कैसे मिला।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बीती 4 जून की रात का है, जहां यह युवक कालरी के अंदर पड़ा मिला जिसे वहां काम कर रहे लोगों ने देखा और मैनेजर श्री अलबरिया को सूचना दी, जहां अपने को बचाने के चक्कर में सुरक्षा श्रमिकों की मदद से मिथुन को अर्धबेहोशी की हालत में Coal Mines की बाउंड्री वॉल के बाहर धकेल दिया। इस दौरान किसी ने उसे अस्पताल लाने की जहमत नहीं की और वह करीब 4 घंटे कराहता रहा वहीं Coal Mines के एक यूनियन के नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वो चिल्लाता रहा मुझे बचा लो, पानी दे दो और 5 जून को सुबह करीब 5:40 बजे अचानक शिफ्ट मैनेजर की नजर उस युवक पर पड़ती है, तब जाकर एंबुलेंस की मदद से मृतक का शव बिना पुलिस को सूचना दिये ही उठा लिया गया, जो कि स्वयं एक बड़ा अपराध है। वहीं मृतक के पास से कुछ न मिलने के कारण उसकी पहचान नही हो सकी ओर उसके परिजन परेशान थे।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

इस मामले में जिला अस्पताल के Civil Surgeon Doctor के सी सोनी ने बताया कि 5 जून को सुबह सुबह पुलिस के माध्यम से एक अज्ञात Body को जिला अस्पताल लाया गया शव को मर्चुरी में रखा गया था 6 जून को रात में कुछ लोग आए थे वो उसकी पहचान किये तब 7 जून को सुबह उसका पोस्टमार्टम करवा कर बॉडी उनको सौंप दिया गया।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

वहीं मृतक के भाई बबलू कोल ने बताया कि हमको मोबाइल के माध्यम से पता चला कि हमारे भाई मिथुन की Death हो गई है, तब रात में आकर पहचान किये और अभी शव लेने आये हैं हालांकि पुलिस ने भी सोशल मीडिया में काफी प्रयास किया कि मृतक की शिनाख्त हो जाय तब कहीं जाकर 6 जून की रात करीब 9 बजे इसकी भनक परिजनों को लगी तब जाकर अज्ञात मृतक की पहचान मिथुन कोल पिता मुंडा कोल उम्र करीब 35 – 40 वर्ष निवासी नैगमा टोला उमरिया के नाम से हुई और 7 जून को सुबह Post Mortem उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

वहीं इस मामले में जब Sub Area Manager से बात किया गया तो उनका कहना है कि हम किसी भी मामले में बोलने के लिए अधिकृत नही हैं, आपको जो भी बात करनी है हमारे P R O जो बिलासपुर में बैठते हैं आप उनसे बात कीजिये।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

मैनेजमेंट में लगा रहा प्रबंधन
अपने को फंसता देख चपहा Coal Mines प्रबंधन ने यह पूरी गणित रची और बच सकने वाले घायल को मौत की नींद सुला दी, जबकि नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस प्रकार से कालरी के अंदर से बाहर तक घायल को ले जाया गया था काश जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो मिथुन आज अपने परिवार के साथ होता। इस घटना को लेकर जब पूरा मामला तैयार हो गया तो वहां Media प्लेटफॉर्म पर ख़बरें आईं और फिर मामला उजागर हुआ कि हकीकत क्या है, जहां कालरी प्रबंधन पुलिस से मेनेजमेंट करने जुटे रहे, जिसका असर नही हुआ और अब हकीकत सबके सामने है।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

ऐसा नही है कि यह कोई पहली घटना है इसके पूर्व 6 मई को पिपरिया Coal Mines में भी एक घटना घटी थी जिसमे मुकेश सिंह गोंड़ उम्र 20 वर्ष निवासी बिंझला थाना पाली की मौत भी पिपरिया Coal Mines के भीतर बंकर के पास हुई थी और उसको भी सड़क दुर्घटना बता कर उमरिया कोतवाली में प्रकरण दर्ज करवाया गया था जिसका मर्ग क्रमांक 48/24 धारा 174 C R P C दर्ज हुआ था। उस मामले में भी पुलिस को गुमराह किया गया और दोपहर की घटना के बाद शाम को सवा 4 बजे मृत अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया था। गौरतलब है कि लगातार कोल माइंस में हो रही घटनाओं में बारीकी से जांच की आवश्यकता है ताकि निर्दोषों के मौत की सच्चाई सामने आ सके।

Coal Mines में दुर्घटनाओं का लगा अंबार प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here