
Malaria जागरूकता अभियान जिला अस्पताल से जन जागरुकता रथ रवाना, मच्छरों से बचाव के बारे में दी जाएगी गांव गांव और नगर में जानकारी।

Malaria जागरूकता रथ रवाना जिले के लोगों को करेगा जागरूक
Umaria – जिले में भीषण गर्मी के बाद Malaria से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल से Malaria जन जागरूकता रथ रवाना किया गया है।
Malaria जागरूकता रथ रवाना जिले के लोगों को करेगा जागरूक

जागरूकता रथ गांव गांव जाकर Malaria से बचाव की जानकारी ग्रामीणों को देकर जागरूक करेगा। गर्मी के बाद Malaria बीमारी फैलने की आशंका रहती है। गांव और शहरों दोनों ही स्थानो में मच्छर देखने को मिलने लगते हैं। जिसने बचाव करना जरुरी रहता है।
Malaria जागरूकता रथ रवाना जिले के लोगों को करेगा जागरूक

जिला मलेरिया अधिकारी Doctor V S चंदेल ने बताया कि जून माह को Maleria निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आज Malaria जागरूकता रथ रवाना किया गया है, मलेरिया का बचाव जरुरी है। मलेरिया जन जागरूकता रथ गांव गांव जाकर चौराहों में Malaria से बचाव की जानकारी देगा। किसी भी स्थान में सात दिन तक पानी एकत्रित रहने पर मच्छर पैदा हो सकते हैं। घरों और आस पास नियमित सफाई की जरूरत है। बुखार आने पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करना और इलाज लेना चाहिए।
Malaria जागरूकता रथ रवाना जिले के लोगों को करेगा जागरूक







