
मध्य प्रदेश की सरकार विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, ताकि विकास की गंगा गांवों में भी बहे, मगर Corruption का दानव बनकर BJP के नेता ही इन कार्यों में पलीता लगाने में पीछे नहीं हैं, हालांकि यह नेता जिला सरकार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर भी बैठे हैं और विकास का दावा करके स्वयं खुले आम लूट करने में लगे हैं।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

मामला है Umaria जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगंवा तिराहे से ददरौडी पहुंच मार्ग का है जहां पर P W D विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी लागत 3 करोड़ 76 लाख रुपये है। बाहुबली ठेकेदार का आतंक इतना है कि इनके खिलाफ कोई बोलने को भी तैयार नहीं हो पा रहा जबकि इस सड़क से किसानों को नुक़सान ही उठाना पड़ेगा, क्योंकि जो पुल पुलिया निर्माण हो रहे हैं वह गुणवत्ता विहीन हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्षों की मांगों के बाद Road निर्माण का कार्य तो प्रारंभ हुआ है लेकिन B J P के नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अन्नू सिंह उर्फ ओम नारायण सिंह ठेकेदार हैं और इसमें जमकर चूना लगा रहे हैं, यह विकास समझ से परे है। तो वहीं B J P विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता ही अब विरोध कर रहे हैं।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

ग्राम सरसवाही निवासी B J P नेता गुलाब विश्वकर्मा ने बताया कि 20 वर्षों की लगातार मांग के बाद ग्राम सरसवाही से उमरिया खुर्द तक एवं कोडार गांव तक ROAD बनवाई जा रही है, जहां पुलिया की जरूरत नहीं है वहां भी ह्यूम पाईप ब्रिज बनाया जा रहा है, उसमें बेस नही दिया गया है न ही डायवर्सन दिया गया बस पाईप डाल कर उपर से मिट्टी डाल कर पुल बना दिये हैं। पुलिया ऐसी बन रही है कि खेतों का पानी नही निकलेगा, सब जाम हो जाएगा। काम घटिया किस्म का हो रहा है, हम भी B J P से हैं और ठेकेदार भी भाजपा से हैं उपाध्यक्ष हैं, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं और B J P को बदनाम कर रहे हैं। हमारी सरकार घटिया काम करने को थोड़ी कहती है।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

इतना ही नही ग्रामीण किशन विश्वकर्मा ने बताया कि जितनी भी पुलिया बन रही है सभी घटिया किस्म की हैं। जिनमे बेस नही डाला गया है। ROAD भी घटिया किस्म की बन रही है, हमारे यहां इस रोड से 500 बच्चे पढ़ने जाते हैं, पूरी पुलिया नीचे दबा दिए हैं। हमारे बच्चों को परेशानी होगी, हम भी मिस्त्रीगीरी करते हैं, हम बहुत ठेकेदारों के यहां काम किये हैं बहुत पुलिया बनाये हैं लेकिन ऐसा पहली बार देख रहे हैं, आप आगे देख लीजिये जिसका काम पूरा हो चुका है, उसमें बस बाहर से दीवाल खड़ी कर दिये हैं।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

वहीं राहगीर ग्राम सरसवाही निवासी राजेन्द्र केवट ने बताया कि ROAD घटिया किस्म की बन रही है, पुलियों में कहीं भी कांक्रीटिंग नही की गई है, और जब सरकार इतना पैसा खर्च कर रही है तो एक दिन के लिए तो रोड नही बन रही है, यहां से कई गांव के बच्चे जाते हैं और ठेकेदार घटिया ROAD बनवा रहा है। हम लोग को हमेशा इसी रास्ते पर चलना है, बहुत खराब काम हो रहा है।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

अब जब आग लगेगी तो धुआं उठेगा ही और अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गई।

इस मामले में P W D के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ E E गजेन्द्र गायकवाड़ ने लीपा पोती कर ठेकेदार को बचाते हुए बताया कि हम निरीक्षण करने गए थे और उसी समय पीछे से विधायक मैडम भी आ गईं, यह रोड 3 करोड़ 76 लाख के लागत की है। उसमें अन्नू सिंह जी ठेकेदार हैं, डायवर्सन दे नही रहे थे तो उसको वैसे ही पाईप को लगा दिया है ROAD को चालू करने के लिए, उसमें कई जगह पाईप डाला है, वो काम गलत है, हमने ठेकेदार को निर्देश दे दिया है। इसको तोडना है और निर्धारित मापदंड अनुसार काम करना है, जहां आदेश दिये गये, ठेकेदार को कि इसको सही करना है, वैसे काम गलत है, ठेकेदार ने स्वीकार किया है, हमने आफिस में आकर ठेकेदार को शोकाज नोटिस जारी कर दिया है और वो गुणवत्ता पूर्ण कार्य करेंगे, अभी कार्य प्रगति पर है। कार्य मे सुधार किया जाएगा, उनके सुपरवाइजर द्वारा गलती की गई है। उनने स्वीकार किया है।
बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction

बाहुबली ठेकेदार अन्नू सिंह उर्फ ओम नारायण सिंह
गौरतलब है कि P W D के E E भी कहीं न कहीं बाहुबली ठेकेदार के रसूख के आगे नतमस्तक हैं। यदि यही हाल रहा तो सरकार के करोड़ों रुपये और ग्रामीणों की उम्मीद पर पानी फिर जाएगा और ठेकेदार अन्नू सिंह अपने B J P नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष होने का फायदा उठा कर घटिया कार्य कर करोड़ो डकार जाएंगे, इतना ही नही इनके द्वारा बम्हनगंवा रोड का भी निर्माण करवाया गया जो 3 माह में ही उखड़ गई लेकिन विभाग मूकदर्शक बना रहा। ऐसे में तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के सारे विकास के दावों पर उन्ही के नेता पानी फेरते नजर आ रहे हैं, आवश्यकता है ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर रिकवरी करने की ताकि जनता में विश्वास बना रहे।

बाहुबली जिला पंचायत उपाध्यक्ष करा रहे poor road construction







