
leptospirosis नामक बीमारी लगातार जिले में अपना पैर फैलाती जा रही है जिसकी स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने में लगा है।
Umaria – देश और प्रदेश सहित जिले में भी leptospirosis नामक बीमारी जमकर पैर पसार रही है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है और पीड़ित व्यक्ति के संपर्क और परिवार जनों के सेंपल कराये जा रहे हैं।
leptospirosis बीमारी मचा रही तबाही 6 मरीज पाज़िटिव

इस मामले को लेकर उमरिया जिले के CMHO डॉक्टर आर के मेहरा ने बताया कि leptospirosis नामक बीमारी RAT के कारण से फ़ैल रही है, इस बीमारी से इंसान की किडनी और लीवर में समस्या होती है और इलाज सही ढंग से नहीं मिल पाने के कारण पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है। अभी कुछ दिन पूर्व उमरिया जिले में इस बीमारी से 2 मौत हो चुकी है।
leptospirosis बीमारी मचा रही तबाही 6 मरीज पाज़िटिव

वहीं सेंपल को लेकर nodal अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि मानपुर के ग्राम सेमरा में पांच लोगों के sample लिये गये थे जिनके sample जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, जिनमें से 1 व्यक्ति पाज़िटिव आया है, वहीं नौगवां में पहले से पीड़ित व्यक्ति के परिवार के sample लिये गये तो वहां 5 पाज़िटिव केस मिले हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और सावधानी बरतने के दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
leptospirosis बीमारी मचा रही तबाही 6 मरीज पाज़िटिव

Forest और विटनरी को एडवाइजरी जारी
Nodal अधिकारी अनिल सिंह बताया कि leptospirosis नामक यह बीमारी चूंकि जानवरों से इंसानों में आती है, इस कारण से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, वन विभाग सहित पशु विभाग को एडवाइजरी जारी करते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत वह सरकार के निर्देश का पालन करते हुए अपनी कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। इस बाबत लोगों से Nodal अधिकारी अनिल सिंह ने अपील की है कि वह चूहों से अपने खाने की चीजों की सुरक्षा करें, सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखें और सुरक्षित रहें, इसके अलावा अगर बुखार, हाथ पैर में दर्द, खुजली और अन्य तरह की चीजों के होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और डाक्टर से मिलकर दवाई का सेवन करें।







