
24 घण्टे में Motorcycle चोर को Umaria पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी चोरियों में नही मिल रही सफलता, अभी भी पुलिस के हाथ खाली
Umaria – दिनांक 11.03.2024 को फरियादी अभिषेक कोल निवासी खलेसर जिला उमरिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.03.2024 की शाम अपनी Hero H F Deluxe मोटरसाइकिल लेकर उमरिया बाजार निकला था उसी दौरान बाजार में बिहारी समोसा वाले की दुकान पर अपनी मोटरसायिकल को रोड किनारे खड़ी कर समोसा खाने रूका और समोसा खाकर जैसे ही अपनी मोटर साकिल की तरफ वापिस आया तो देखा कि मेरी मोटर सायकिल नही थी आसपास पूछा परंतु कुछ पता नही चला कोई अज्ञात चोर मेरी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल (कीमती 55000/- रूपये) चोरी कर ले गया ।
मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार चोरी गई मोटर सायकिल बरामद

फरियादी की Report पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 126/24 धारा 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ की गई साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरो की बारीकी से Footage को खंगाला गया जिससे आवेदक की मोटर सायकिल के संबंध में सुराग हाथ लगे। इसके पश्चात मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान आनंद सिंह उर्फ गुड्डू उम्र 23 साल निवासी ग्राम रोझिन चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली जिला उमरिया के रूप में हुई। जिसे शीघ्र ही पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी गई मोटरसायकिल आरोपी की निशादेही में जप्त कर आरोपी के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही की गई।
मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार चोरी गई मोटर सायकिल बरामद
महत्वपूर्ण भूमिकाः- S P UMARIA निवेदिता नायडू एवं AD. S P UMARIA व S D O P UMARIA के निर्देशन/मार्गदर्शन में उपरोक्त कार्यवाही में T I कोतवाली एवं टीम से सउनि बृजेश सिंह, प्र.आर. सतेन्द्र गर्ग, आर. सुनील सिंह थाना कोतवाली तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सउनि दीनानाथ सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार चोरी गई मोटर सायकिल बरामद
गौरतलब है कि जिस तरह POLICE मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सक्रियता के साथ CCTV FOOTAGE खंगाल कर चोर को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है यदि उसी तरह लाखों की चोरी में भी cctv एवं अन्य माध्यमों का उपयोग करे तो बड़ी – बड़ी चोरियां खुल जाएगी और आम जनता को राहत मिल जाएगी।







