
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज के ग्राम बमेरा में अपने खेत मे पानी लगा रहे वृद्ध किसान पर Wild Elephant ने हमला कर घायल कर दिया।
Umaria – जिले के Bandhavgarh tiger reserve अंतर्गत पतौर रेंज के ग्राम बमेरा निवासी 62 वर्षीय किसान दसईं प्रजापति पिता भुखानी प्रजापति रात में अपने घर से 500 मीटर दूर अपने गेंहू के खेत मे पानी लगा रहा था।
Wild Elephant के हमले से खेत मे पानी लगा रहा किसान घायल

तभी Wild Elephant खेत मे पहुंच कर किसान को सूंढ से उठा कर पटक दिया जिसमें दसईं को पैर और मुंह मे चोट आई, यह गनीमत रही कि गीली मिट्टी में पटका नही तो अनहोनी हो जाती। घायल के पुत्र नरेन्द्र प्रजापति को जानकारी लगते ही खेत पर पहुंच कर अपने पिता को बचाया और पतौर रेंजर को सूचना दिया।
Wild Elephant के हमले से खेत मे पानी लगा रहा किसान घायल

देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पतौर रेंजर अर्पित मेराल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर ले जाकर भरती करवाये जहां इलाज किया जा रहा है।
Wild Elephant के हमले से खेत मे पानी लगा रहा किसान घायल

Pataur Ranger अर्पित मेराल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर पहुंचा कर इलाज चालू करवाये और विभाग की तरफ से मिलने वाली हर सुविधा दी जा रही है।
Wild Elephant के हमले से खेत मे पानी लगा रहा किसान घायल

गौरतलब है कि Wild Elephant पहले भी खेतों में पहुंचकर नुकसान करता रहा है, हालांकि इस बार करींब दो हफ्ते बाद गांव से लगे खेतों मे पहुंचा है और खेत मे पानी लगा रहे किसान पर हमला किया है।







