

उमरिया 07 मई – जिले में नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्यान परिवहनकर्ता की मिली भगत से हो रही गरीबों के अनाज की कालाबाजारी, एस डी एम बांधवगढ़ ने किया बड़ी कार्यवाई, जप्त किये गेंहू से भरे ट्रक को, एस डी एम कहे जांच के बाद होगी कड़ी कार्यवाई |


उमरिया जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस गोदाम में नव पदस्थ मैनेजर के ऊपर दबाब बना कर द्वार प्रदाय योजना के ठेकेदार शहडोल निवासी सानू रोड लाइंस और नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक की मिली भगत से गेंहू की कालाबाजारी की जा रही थी, इस मामले में जब इंडिया न्यूज़ को खबर मिली तो वहां पहुँचने पर ठेकेदार द्वारा तत्काल नागरिक आपूर्ति के जिला प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद सोनी को बुलाया गया और जब उनसे पूंछा गया कि किस आधार पर अनाज को दूसरे ट्रक में पलटी किया जा रहा है तो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिए जब उनके पीछे बरामदे तक आकर उनसे बात किया गया तो लड़ने पर उतारू हो गए फिर भी उनसे पूंछा गया कि जब मानपुर स्थित छपडोड़ कैप से 5 मई को गेंहू सीधे उचित मूल्य दुकानों के लिए लोड हुआ तो यहाँ कैसे दुसरे ट्रक में जा रहा है तब कहे कि नमक और शक्कर के लिए क्या करेंगे वहीँ उनसे पूंछा गया कि ये गलत काम हो रहा है आपके हिसाब से सही है तो उखड गए और कहे कि कैसे आप गलत कह रहे हैं हमारे हिसाब से वैध है जो प्रक्रिया है उसी के हिसाब से हो रहा है और आप गलत पूंछ रहे हो, जब पूंछा गया कि गोदाम के अन्दर आपकी सहमति से हो रहा है तो कहे कि गोदाम के बाहर तो नहीं हो रहा है न वहीँ स्वीकार भी किये की बिलकुल हमारी सहमती से हो रहा है और आप ये गलत काम नहीं बोलोगे इस पर मैं आब्जेक्शन ले रहा हूँ, वहीँ खुद बता रहे हैं कि यहाँ गेंहू न होने के कारण हमने मानपुर से गेंहूं बुलवाया है और डायरेक्ट दुकानों के नाम से बिल बना है और यहाँ से जाती है जब पूंछा गया कि हमेशा ऐसे ही चलता है तो बोले कि नहीं हमेशा ऐसे नहीं चलता है वहीँ जब पूंछा गया कि यदि एक माह का भेज रहे हैं तो 25 तारीख तक अंतिम उठाव होने का निर्देश है तब कहे कि नहीं उसकी डेट 5 तक हो गई थी और ये गेंहू खरीदी में लगे हैं जब कहा गया कि ये कोई दलील नहीं है और गाड़ियाँ 5 तारीख को लोड हुई है आज 7 तारीख है वहीँ कहने लगे कि आप मैटर को बहका रहे हैं खुद ही कहने लगे कि हमने 5 तारीख को इनके सारे बिल बनवा लिए थे वहीँ कहने लगे कि 5 तारीख के बिल कटे हैं और 7 तारीख को माल जा रहा है | जब चोरी पकड़ी गई तो आवेश में आ गए और खुद ही अपनी मिली भगत को स्वीकार भी कर लिए |


वहीँ इस सारे मामले की सूचना एस डी एम बांधवगढ़ नीलाम्बर मिश्रा को मिलते ही वो तत्काल अपने तहसीलदार बांधवगढ़ संदीप जायसवाल, नायब तहसीलदार भीम सेन पटेल और पटवारी को लेकर मौके पर पहुँच गए वहां से जिला आपूर्ति अधिकारी बालवेंद्र सिंह परिहार को फोन लगते रहे लेकिन वो फोन नहीं उठाये और जैसे ही जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा फोन लगाया गया वैसे उनसे बात करते हुए बताये कि मैं सतना से वापस आ रहा हूँ जो कि बिना छुट्टी लिए जिला मुख्यालय से नदारद रहे एस डी एम साहब के घंटों इंतज़ार करने के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी पंहुचे हालांकि तब तक एस डी एम और तहसीलदार के द्वारा कार्यवाई शुरू कर दी गई थी, जबकि जिला प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा गलत जानकारी दी जा रही थी वहीँ जब गेंहू के कागज मांगे गए तो कुछ भी नहीं दिखा सके, जिस पर दोनों ट्रकों को जिसका नंबर है एमपी 18 एच 4840 और एमपी 18 एच 5048 को जप्त कर वेयर हाउस के सुपुर्दगी में दे दिया गया | इस मामले में एस डी एम बांधवगढ़ नीलाम्बर मिश्रा बताये कि फोन पर हमको सूचना मिली थी मानपुर से गेंहू दुकानों के लिए चला था लेकिन वेयर हाउस के गोदाम में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में शिफ्टिंग चल रही है, मैं तहसीलदार और फ़ूड की टीम ने यहाँ छापामारी किया हूँ अभी मामला संदिग्ध है जांच चल रही है दोनों ट्रकों को जप्त किया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी |

गौरतलब है कि एस डी एम की टीम के पंहुचने की सूचना मिलते ही तीन ट्रक ठेकेदार और जिला प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मौके से हटवा दिए गए हलाकि मानपुर कैप से जानकारी लेने पर सभी ट्रकों की जानकारी मिल जायेगी और यदि जिन उचित मूल्य दुकानों के नाम से गेंहूं भेजा गया है उनकी भी जांच करवा कर स्टाक का मिलान कर लिया जाय तो परिवहनकर्ता और नागरिक आपूर्ति निगम की सारी सच्चाई सामने आ जायेगी |







