
उमरिया 24 जून – एक तरफ जहां कुछ पुलिस कर्मी अपने कार्यों से आम जनता का मन नोह लेते हैं वहीं उमरिया जिले के एक ए एस आई युवती ने लगाये गंभीर आरोप, फरियादिय से किया एक रात अपने साथ बिताने की मांग | जिले के एस पी ने कहा कि जांच के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे पुलिस परिवार का हो या कोई भी हो फरियादिय को मिलेगा न्याय |

मामला है उमरिया जिले के पाली थाने का, वार्ड नंबर 9 की रहने वाली 19 वर्षीया युवती 19 जून को पाली थाना रिपोर्ट दर्ज करवाने गई, पीडिता बताई कि मेरी बुआ मेरे को मारी है और काफी चोट लगी थी तब मैं अपने माता – पिता के साथ थाने रिपोर्ट लिखवाने गई थी तो वहां मेरे को 4 घंटा बैठा कर रखा गया और मेरा मेडिकल परीक्षण भी नहीं करवाया गया अस्पताल ले जाकर मात्र टिटनेस का इंजेक्शन लगवा दिया गया मेरे को काफी तकलीफ है जब मैं रिपोर्ट दर्ज करने को कही तो वहां मौजूद ए एस आई एस एन प्रजापति मेरे से अश्लील बात करने लगे और कहे कि तुम मेरे साथ एक रात रहो सब ठीक हो जाएगा और मैं बढ़िया रिपोर्ट बना दूंगा | तब मैं अपमान का घूँट पीकर शर्म के मारे वहां से चली आई और आज एस पी साहब के पास शिकायत देने आई हूँ |


इस बारे में जब जिले के एस पी सचिन शर्मा से बात किया गया कि एक तरफ तो प्रदेश भर नहीं देश भर में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है महिला संबंधी अपराध में किसी को बख्शा नहीं जा रहा है और महिला जागरूकता के लिए गाँव – गाँव जाकर पुलिस शिविर लगा कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और अनेको अपराध से बचने और पुलिस की मदद लेने के लिए जागरुक किया जा रहा है दूसरी तरफ पाली थाने में पदस्थ ए एस आई एस एन प्रजापति नवयुवती से ऐसी अश्लील हरकत कर रहा है तो इस पर आप क्या कार्यवाई करेंगे | तब एस पी साहब कहे कि जो घटना क्रम आप बता रहे हैं ऐसा कोई भी तथ्य सामने आता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाई होगी और जो महिला है उसकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाई की जायेगी, वहीँ कहे कि शिकायत कल मेरे पास आ गई थी उसके बाद मैंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे कि जैसा फ़रियादिया चाहती है और जो उसके साथ घटना क्रम हुआ है उसी के हिसाब से कार्यवाई किया जाय | वहीँ कहे कि यदि ऐसा है तो बहुत दुखद है हम सबकी संवेदना उस महिला के साथ है, ऐसी अगर कोई भी चीज या तथ्य निकल कर सामने आ गए तो सख्त से सख्त कार्यवाई चाहे वो पुलिस परिवार से हो या पुलिस संस्थान से हो कोई भी व्यक्ति हो उसके खिलाफ की जायेगी |

गौरतलब है एक तरफ तो असामाजिक तत्वों से रक्षा करने का काम पुलिस करती है दूसरी तरफ ऐसे भी हवसी भेदिये भी पुलिस की वर्दी में छिपे हैं जो फरियादिय से एक रात अपने साथ रहने की मांग करते हैं, ऐसे पुलिसकर्मी को तत्काल सजा मिलनी चाहिए |







