
बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा एस डी ओ वन द्वारा की गई 12 आदिवासियों पर फर्जी कार्रवाई के विरोध मे हजारों की तादात मे आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले एकत्रित होकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये पार्क प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये और उग्र आंदोलन की चेतावनी दिये।
*हजारों की तादात में आदिवासी हुये एकत्रित*
Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा एस डी ओ वन भूरा गायकवाड़ द्वारा बीते दिनों 12 निर्दोष हरिजन आदिवासियों को राह चलते एवं सड़क किनारे पिहरी उखाड़ते हुये पकड़ कर गिरफ्तार करने एवं पिटाई करने तथा उनको वाइल्ड लाइफ एक्ट मे जेल भेजनें के चलते क्षेत्र का आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बैनर तले हजारों की संख्या में एकत्रित होकर पनपथा रेंज कार्यालय के सामने जम कर नारेबाजी करते हुये ज़ोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी भी दिया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो हम उग्र विरोध और प्रदर्शन करेंगे।
*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने रखी अपनी मांग*
पूरे आंदोलन का नेतृत्व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष आर.पी. कोल ने किया। उनके साथ पार्टी के संगठन मंत्री तेज प्रताप उईके एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पनपथा रेंज के एसडीओ वन भूरा गायकवाड़ पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से वहां खेती-किसानी और पारंपरिक गतिविधियां करते आ रहे हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यह आंदोलन खड़ा किया। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दर्ज प्रकरण को तुरंत वापस लिया जाए और प्रकरण कायम करने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ मामला कायम किया जाये और ग्रामीणों के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।
*पुलिस बल रहा मौजूद*
धरना स्थल पर माहौल काफी गरम रहा और पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक प्रकरण वापस नहीं लिया जाता, तब तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। यह प्रदर्शन न सिर्फ बांधवगढ़ क्षेत्र की राजनीति को गरमा रहा है, बल्कि पार्क प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा*
वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष आर पी कोल ने बताया कि आज हमारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के माध्यम से जो पिछले 27 अगस्त को 12 लोगों के ऊपर फर्जी एफ आईं आर की कार्रवाई की गई थी, हमारी मांग है कि कलेक्टर साहब इस मामले पर जांच कर खत्मा लगाये और जो दोषी अधिकारी कर्मचारी हैं उनके ऊपर कार्यवाही करें, कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी किसी भी निर्दोष व्यक्ति के ऊपर फर्जी रूप से पियो आर काटकर और फिर भी कार्रवाई करें यह तो गलत बात है, वही कहे की हमारा अगला कदम कलेक्टर कार्यालय का घेराव होगा, जन आंदोलन होता रहेगा और संवैधानिक आस्था के साथ हम लगातार तब तक लड़ाई करेंगे जब तक प्रकरण वापस नहीं होगा।
*एस डी ओ पी उमरिया ने बताया*
वहीं इस मामले में एस डी ओ पी उमरिया डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले वन विभाग के द्वारा 12 आदिवासियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, जिसको लेकर आज 11:00 बजे दिन से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा धरना का आयोजन किया गया था, इसमें पुलिस के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था लगाई गई थी और अभी लगभग 10 मिनट पहले उनके द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है जिसको तहसीलदार मानपुर के द्वारा प्राप्त किया गया है, इसको हम सक्षम मंच तक पहुंचा देंगे एवं पुलिस के द्वारा पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी।
*तहसीलदार ने बताया*
वहीं कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार मानपुर सतीश सोनी द्वारा बताया गया कि पान पता वन परिक्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन सोपा गया है जिस्म की वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर जांच एवं निर्दोष पाए जाने पर प्रकरण समाप्त करने की मांग की गई है, और हम इस ज्ञापन को सक्षम अधिकारी तक भेजेंगे वहीं प्रशासन ने जांच कमेटी बना रखी है, उसे कमेटी के जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
*सबकी नजर जाँच रिपोर्ट पर टिकी*
गौरतलब है कि पनपथा एस डी ओ वन भूरा गायकवाड़ एवं रेंजर द्वारा की गई फर्जी कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, बीते दिनों भाजपा ने इसी मुद्दे पर ज्ञापन देकर जाँच की मांग किया था तो कांग्रेस ने भी निर्दोष आदिवासियों के हित में बड़ा आंदोलन किया था, और सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने और बड़ा आंदोलन किया है, अब देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है, क्या जाँच दल निष्पक्ष जाँच करता है या फिर एस डी ओ वन के पक्ष में, कहीं ऐसा न हो कि यह मामला जिले में हुये पूर्व के करुआ कांड जैसा रूप न धर ले।
*पिहरी कांड से नाराज आदिवासी हुआ एकजुट उग्र आंदोलन की दिया चेतावनी*







