Home हेल्थ जिला अस्पताल को मिला एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन का पुरस्कार

जिला अस्पताल को मिला एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन का पुरस्कार

137
0

स्वर्ण जयंती सभागार प्रशासनिक अकादमी भोपाल में जिला अस्पताल को वर्ष 2023 से 2026 तक के लिए मिला एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन पुरस्कार

*एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन पुरष्कार*

उमरिया – जिला अस्पताल को वर्ष 2023 से 2026 तक का एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन का पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं नरेन्द्र शिवाजी पटेल राज्य स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में प्राप्त हुआ। इस पुरस्कार को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ के सी सोनी और आर एम ओ डॉक्टर संदीप सिंह ने भोपाल में प्राप्त किया।

सिविल सर्जन और आर एम ओ ने किसको दिया श्रेय

सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी और आर एम ओ डॉक्टर संदीप सिंह ने इस पुरस्कार का श्रेय जिला अस्पताल के समस्त डॉक्टर्स, समस्त वार्ड इंचार्ज, समस्त नर्सिंग ऑफिसर, समस्त लैब टेक्नीशियन, समस्त वार्ड बॉय, समस्त वार्ड आया, समस्त सुरक्षा गार्ड्स, समस्त सफाई कर्मचारियों एवं समस्त स्टाफ को दिया।

सिविल सर्जन ने बताया

सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी ने बताया कि हमारे सभी सहयोगियों की मेहनत और लगन भर नही बल्कि दिल से उनका योगदान रहा तब जाकर यह पुरस्कार जिला अस्पताल उमरिया को प्राप्त हुआ है। इतना ही यह भी बताये की वर्ष 2024 – 2025 का काया कल्प पुरष्कार भी जिला अस्पताल उमरिया को मिलने की भी घोषणा भोपाल में की गई है।

जिला अस्पताल को मिला एन क्यू ए एस सर्टिफिकेशन का पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here