
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र मे नहीं रुक रहा वन्य जीव और मानव द्वन्द, दो तेन्दुओं की मौत के बाद लकड़ी बीनने गये युवक पर भालू ने किया हमला, युवक गंभीर घायल, शहडोल रेफर।
बांधवगढ़ में क्या चल रहा है

Umaria – जिले का विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लगातार सुर्खियों मे बना ही रहता है, कहीं वन्य जीवों की मौत तो कहीं ग्रामीणों की मौत या गंभीर घायल। दो दिन मे लगातार दो तेन्दुओं की मौत का मामला निपटा भी नहीं था उधर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर रेंज में भालू ने लकड़ी लेने गये ग्रामीण पर हमला कर दिया जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
भालू के हमले से युवक गम्भीर

रविवार को मानपुर बफर रेंज अंतर्गत ग्राम कुदरी निवासी भैया लाल बैगा उम्र 31 वर्ष खोहरी के जंगल में लकड़ी बीनने गया हुआ था तभी भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मानपुर रेंजर को दी गई तब वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाकर भर्ती करवाई लेकिन गंभीर घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया।
घायल भैया लाल के सिर और कंधे में गंभीर चोट आई है।
मानपुर रेंजर ने बताया

मानपुर बफर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि घायल को एक हजार रूपये की सहायता राशि दे दी गई है और शहडोल रेफर किया गया है, जांच की जा रही है। जंगल में गश्त की जा रही है।
नही होती ठीक ढंग से गश्त

गौरतलब है कि ज़ब कोई घटना हो जाती है तब जंगल मे गश्त किया जाता है, यदि यही गश्त नियमित हो तो बहुत सी घटनाओ को रोका जा सकता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भालू के हमले से युवक गंभीर घायल शहडोल रिफर





