
भाजपा नेता गरीबों का सर्वर डाऊन कर देते हैं और भाजपा का सर्वर चलता रहता है, यह कहना है पी सी सी सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम का
ये रहे रैली में शामिल

Umaria – जिले मे संविधान बचाओ रैली मे आये कांग्रेस के बड़े नेता, रानी दुर्गावती चौक से रैली निकाल कर गाँधी चौक मे किये मंचीय सभा, इस सभा मे जम कर भाजपा को कोसे, इस सभा मे पी सी सी अध्यक्ष जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी को भी शामिल होना था लेकिन किन्ही कारणों से दोनों नहीं आये, हालांकि ए आई सी सी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, कांग्रेस विधायक फुन्दे लाल सिंह, अनुभा मुंजारे, सुखदेव पाँसे, रण विजय सिंह लोचव, पूर्व विधायक अजय सिंह एवं अन्य नेता रहे और सभी ने मंच से भाजपा सरकार को जम कर कोसा।
पी सी सी सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक ओमकार सिंह ने कहा कि जब भी गरीब को पैसा देना होता है तो यह भाजपाई सर्वर डाउन कर देते हैं, और यही पैसा जब भाजपा के लोगों तक पहुंचने वाला होता है तब सर्वर ठीक हो जाता है, भाजपा का चाल चरित्र सबके सामने है, कांग्रेस नेता ने मंत्री विजय शाह एवं भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर सवाल दागे हैं।
भाजपा पर लगाये आरोप

वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहे कि संविधान में हम शब्द का उल्लेख है और भाजपा मैं की बात कर रही है, वहीं मोदी जी पर तंज कसते हुए कहे कि जब वो प्रधानमंत्री नही थे तब आरोप लगाते थे और अब क्या हो गया, साथ ही कहे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी भी मैं की बात करते हैँ, ज़ब प्रदेश की हाईकोर्ट एवं देश की सुप्रीमकोर्ट ने हमारी सेना के बारे मे अपशब्द बोलने पर मंत्री के ऊपर संज्ञान ले लिया तब प्रदेश की भाजपा सरकार क्या कर रही है, वहीं ज़ब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे तब बहुत से सवाल उठाते थे और अब वही काम कर रहे हैँ, वहीं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहे कि सरकार मजदूरों के पैसे का भुगतान नहीं कर पा रही है, कह देते हैँ बजट नहीं है और एक मजे की बात बता दूँ ज़ब गरीबों को पैसे देने की बारी आती है तो कह देते हैँ सर्वर डाउन है और ज़ब उनके लोगों को पैसा देना होता है तब सर्वर ठीक हो जाता है।
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में नेताओं ने भाजपा पर जम कर कसा तंज







