Home क्राइम अवैध शिकार के लिए लगाए गए करंट से दो युवकों की मौत

अवैध शिकार के लिए लगाए गए करंट से दो युवकों की मौत

206
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत गांव के बीचों बीच बह रहे नाले के जमा पानी मे 11 के व्ही लाइन से अवैध शिकार के लिए लगाए गए करंट से 2 युवकों की मौत

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मानपुर रेंज के राजस्व क्षेत्र के ग्राम नरवार में गुरूवाही और नरवार के बीच गांव के बीचो-बीच बह रहे नाले के पास से गुजरी 11 के व्ही की विद्युत लाइन से जीआई तार के माध्यम से करंट लगा कर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने के उद्देश्य से तार फैलाया गया था जो पानी मे भी करंट लगा हुआ था उसी के चपेट में आने पर ग्राम नरवार के 2 युवकों की मौत हो गई है।

ताला चौकी प्रभारी ने बताया

घटना की सूचना मिलते ही ताला पुलिस चौकी प्रभारी वीरेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए वहीं बताये की ग्राम नरवार निवासी पुष्पेन्द्र जायसवाल पिता मोती लाल जायसवाल उम्र 35 वर्ष एवं विपिन दहिया पिता सूरजदीन दहिया उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन की लापरवाही

गौरतलाप है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के राजस्व ग्राम में करंट लगाकर खुले आम वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है और पार्क प्रबंधन को इसकी भनक तक नही है जो साफ दर्शाता है कि रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग के नाम पर क्या चल रहा है इसको टाइगर रिजर्व प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा ही कहा जायेगा जिसके चलते पुष्पेंद्र जायसवाल के छोटे – छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया और विपिन दहिया जिसका विवाह पिछले वर्ष ही हुआ उसकी नवविवाहित पत्नी पर तो बज्रपात हो गया।

अवैध शिकार के लिए लगाए गए करंट से दो युवकों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here