Home क्राइम नाबालिक से दुष्कर्म की आरोपिया गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नाबालिक से दुष्कर्म की आरोपिया गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी

263
0

नाबालिक किशोरी से जबरन किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बनारस ले जाकर आरोपी की माँ और भाई ने करवाया गर्भपात, एक गिरफ्तार 2 की तलाश जारी

क्या है मामला

Umaria – जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अमरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया जब किशोरी गर्भवती हो गई तो बदन की माँ ने अपने भतीजे के साथ मिल कर जबरन किशोरी को बनारस ले जाकर गर्भपात करवा दिया, इसकी जानकारी पीड़िता के घर वालों को लगने पर पुलिस चौकी अमरपुर में पीड़िता के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाया और पुलिस हरकत में आई।

चौकी प्रभारी ने बताया

इस मामले में अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सत्य देव यादव ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व नाबालिक किशोरी से ग्राम सलैया निवासी बदन यादव जबरन दुष्कर्म किया और उसको धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा साथ ही चुप रहने को कहा जिस पर किशोरी डर के मारे चुप रही और इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो बदन यादव की मां इंद्रवती यादव अपने भतीजे राकेश यादव के साथ फरवरी माह में किशोरी को मोटरसाइकिल से मैहर लेकर गई और वहां से बनारस उत्तरप्रदेश ले जाकर किशोरी का गर्भपात करवा दिए। इसकी जानकारी जब पीड़िता के घर वालों को लगी तो पीड़िता के पिता ने अमरपुर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवाया जिस पर अपराध क्रमांक 96/25 धारा 89, 64(2)(M), 351(3), 238, 138(3)(5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अपराध दर्ज होने की भनक लगते ही सभी आरोपी फरार हो गए। अमरपुर पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आज आरोपिया इंद्रवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया और वहीं दोनो आरोपियों की तलाश जारी है, उनको भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

क्या है अपराध की स्थिति

गौरतलब है कि सरकार कितने भी नारी सुरक्षा के उपाय अपना ले और कितने ही कड़े कानून क्यों न बना दे फिर भी नारी उत्पीड़न और महिला अपराध घटने के नाम नही ले रहे हैं।

नाबालिक से दुष्कर्म की आरोपिया गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here