Home क्राइम 18 घण्टे बाद नाबालिक पहुंची स्कूल आरोपी को भी पुलिस ने लिया...

18 घण्टे बाद नाबालिक पहुंची स्कूल आरोपी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

219
0

शुक्रवार की शाम स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ था नाबालिक बच्ची का अपहरण, 18 घंटे तक लगातार 4 जिले की पुलिस करती रही तलाश, खुद पहुंची बच्ची स्कूल

क्या रहा मामला

Umaria – जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरही की रहने वाली 9 वर्षीया राधिका चौधरी पिता रंजीत चौधरी चंदिया नगर में लाल मस्जिद के पास स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है और कल दिन में लगभग 4 बजे परीक्षा देकर बाहर निकली और घर जाने लगी तो किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके घर ग्राम बरही के सामने से उसको जंगल के रास्ते ले गया था जिसको ले जाते देख कर उसके दादा ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन वहां कोई व्यक्ति न होने के कारण उसका पीछा नही किया जा सका। तब बच्ची के दादा मोलई चौधरी पिता स्वर्गीय जमुआ चौधरी उम्र 65 वर्ष निवासी चंदिया वार्ड क्रमांक 3 ने थाने पहुंच कर शाम लगभग 6 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी पोती राधिका चौधरी का किसी अज्ञात बाइक सवार ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस मामला दर्ज कर हरकत में आई

दादा की सूचना पर चंदिया पुलिस तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी और उमरिया एस पी निवेदिता नायडू ने इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय भोपाल तक दिया, जिस पर डीजीपी स्वयं संज्ञान लेकर निर्देशित करने लगे और 4 जिलों की पुलिस लगभग 200 के बल को 40 टीम बना कर, वन विभाग एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरी रात जंगल मे तलाश करते रहे सायबर टीम लोकेशन ट्रेस करती रही लेकिन हाथ कुछ नही आया।

बच्ची पहुंची स्कूल परीक्षा देने

सुबह नाटकीय ढंग से बच्ची दिन में स्वयं स्कूल परीक्षा देने पहुंच गई, जिस पर स्कूल की शिक्षिका ने सूचना दिया कि बच्ची आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बच्ची को दस्तयाब की और पूंछ तांछ करने लगी जिसमे पता चला कि चन्द्र शेखर कुशवाहा पिता त्रिभुवन प्रताप कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी थाना बरही जिला कटनी उसको बाइक से लेकर अपने घर ले गया था और सुबह बस में बैठा कर चंदिया भेज दिया था। गौरतलब है कि चन्द्र शेखर कुशवाहा का खेत पहले मोलई चौधरी के बगल में ही था जिसको बेच कर इनका परिवार ग्राम करौंदी थाना बरही में बस गया और दोनो परिवार एक दूसरे से परिचित हैं।

एसपी ने बताया

वहीं उमरिया एसपी निवेदिता नायडू बताई कि कल शाम 6 – सवा 6 बजे बच्ची के परिजनों ने चंदिया थाना में रिपोर्ट किया कि मोटर साइकिल पर एक अनजान व्यक्ति ने उनकी बच्ची का अपहरण करके ले गया है, उसने जो रास्ता पकड़ा उसके घर के सामने से ही गुजरा इस पर बच्ची ने अपने दादा को आवाज भी लगाई, उसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और लगभग 40 से 50 टीम काम की, पूरी रात, सुबह से पास के जंगल, सारे रूट में कॉम्बिंग गश्त हुई है, ड्रोन से भी जंगल की सर्चिंग हुई है, सात साइबर टीम भी बनाई गई और हम टेक्निकल साक्ष्य भी जुटा रहे थे, साथ ही साथ इसकी मॉनिटरिंग पीएचक्यू लेवल पर हो रही थी डीजीपी साहब लगातार निर्देश दे रहे थे, हम लोगों ने सीमावर्ती जिले में हर तरफ नाकाबंदी कर दी थी और सुबह सर्चिंग सुचारू रूप से चले इसके लिए कटनी, शहडोल और अनूपपुर जिलों से भी एक्स्ट्रा पुलिस बल बुलाया गया था, इसमें 200 लोगों का बल लगा हुआ था, हमने गांव वालों, पंचायत सचिव, सरपंच, वन विभाग और जो भी लोग सहयोग कर सकते थे सभी का सहयोग लिया है, बच्ची कह रही है कि हमको बड़ी बरही से बस में बैठा दिए थे अभी हम लोग तस्वीर कर रहे हैं।

डीआईजी शहडोल ने बताया

वहीं डीआईजी शहडोल सविता सुहाने बताई कि कल चंदिया से एक 9 साल की छोटी बच्ची को स्कूल से वापस आते समय यह लेकर आया था, यह चंदिया में उनके घर के पास में पहले रहता था जब बच्ची आज सुबह स्कूल पहुंची है तो उसको दस्तयाब किया तब उसने पूंछतांछ में इसका पूरा नाम पता बताया और बरही की जनता और थाना प्रभारी ने काफी सहयोग किया है, अभी इसको पुलिस हिरासत में लिया गया है, पूंछतांछ करना बाकी है कि किस दृष्टि से ये लाया है।

18 घण्टे बाद नाबालिक पहुंची स्कूल आरोपी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here