Home क्राइम दिन दहाड़े नाबालिक बच्ची का अपहरण पुलिस टीम सर्चिंग में जुटी

दिन दहाड़े नाबालिक बच्ची का अपहरण पुलिस टीम सर्चिंग में जुटी

173
0

अपराधियों के हौसले बुलंदी की ओर बढ़ते ही जा रहे हैं, दिन दहाड़े स्कूल से निकलते ही 9 वर्षीया नाबालिक बच्ची का अज्ञात बाइक सवार ने किया अपहरण

क्या हुई घटना

Umaria – जिले में अपराध घटने का नाम नही ले रहा है, रोज नए तरीके से अपराधी अपराध करने में जुटे हैं। चंदिया थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक 9 वर्षीया बच्ची का स्कूल से बाहर निकलते ही अज्ञात बाइक सवार अपहरण कर ले गया।

एसडीओपी उमरिया ने बताया

उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक 9 वर्षीया बच्ची का स्कूल से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बच्ची के दादा ने बताया कि लगभग साढ़े 4 – बजे बच्ची प्राइमरी स्कूल से जैसे ही बाहर निकली तो एक बाइक सवार व्यक्ति उसको जबरन बाइक में बैठा कर ले जाने लगा तब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसके दादा ने देखा और वो भी आवाज लगाने लगा तब तक अज्ञात बाइक सवार उसको लेकर भाग गया जिसके बाद कुछ लोग दौड़े भी लेकिन उसका पता नही लग पाया है, जैसे ही चंदिया पुलिस को सूचना मिली और हम लोगों तक सूचना पहुंची चारो तरफ अलग – अलग दल भेज कर हर सम्भावित जगह और रास्ते पर सर्चिंग करवाई जा रही साथ ही जिले के सीमावर्ती थानों को भी एलर्ट कर दिया गया है। जैसे ही कुछ जानकारी मिलती है बताया जाएगा।

दिन दहाड़े नाबालिक बच्ची का अपहरण पुलिस टीम सर्चिंग में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here