Home भ्रष्टाचार मानपुर विधानसभा की पंचायतों में खुले आम सरकारी पैसों की खेली जा...

मानपुर विधानसभा की पंचायतों में खुले आम सरकारी पैसों की खेली जा रही होली

211
0

मानपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरकारी पैसों की खुले आम होली खेली जा रही है, शिकायतों पर नही होती कार्रवाई

क्या है पूरा मामला

Umaria – जिले में जिस तरह से सरकारी पैसे की होली खेली जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है उससे लगता है कि पंचायतों में किसी की कमान ही नहीं चल रही है, यहां मन माफिक पैसे आहरित किये जा रहे हैं, चाय समोसे से लेकर मनरेगा की फर्जी हाजिरी और बैगा परिवारों से आवास दिलाने के नाम पर खुले आम रिश्वत मांगी जा रही है, जिम्मेदार इंजीनियर और सचिव मिलकर इस भ्रष्टाचार को अंजाम देने में जी जान से जुटे हुए हैं, अधिकारी है कि केवल एक ही राग अलाप रहे हैं कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

किस तरह का भ्रष्टाचार

मामला है उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्शा का जहां महिला सचिव के आगे जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी भी घुटने टेक देते हैं, दर्जनों बार जांचें हुई मगर सचिव को हिला पाना किसी के वश में नहीं है, तालाब की सफाई का काम दो दिन से लगता है और हाजिरी 15 दिन पहले से भर दिया जाता है, चेक डेम से लेकर सुबह के नाश्ता भी 20 हजार का होता है, तो वहीं पीएम जन मन के तहत बैगा परिवारों को मिलने वाले आवास में हर हितग्राही से आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपए वसूल किये जा रहे हैं, इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार जनपद सीईओ से की है मगर रक्सा पंचायत के सचिव पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है, हालांकि एक बार फिर से ग्रामीणों को जांच कर कार्यवाही का झुनझुना थमा दिया गया है, इस संबंध में जहां ग्रामीणों ने सचिव पर आरोप लगाये हैं तो वहीं जनपद सीईओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

क्या कह रहे हैं उप सरपंच

इस मामले में ग्राम पंचायत रक्सा के उप सरपंच वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यहां आज की स्थिति में देखा जा रहा है कि सरपंच और सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है तालाब निर्माण में फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है, चाहे चेक डैम में हो वहां भी फर्जी हाजिरी लगाकर निकाला जा रहा है काम कुछ भी नहीं दिख रहा है 19 तारीख से हाजिरी लगाकर पैसा निकाला जा रहा है मगर काम 30 तारीख से लगाया गया है उसमें भी पांच छह लोग काम कर रहे हैं मगर हाजिरी 40 से 50 लोगों की निकाली जा रही है यही स्थिति बैगा बैग लोगों से 2 हजार, 5 हजार, 1 हजार, 5 सौ रुपए सचिब के द्वारा आवास के नाम पर लिया गया है। इस तरह यहां पर भ्रष्टाचार असीमित है यहां कुछ भी नहीं किया जा सकता है, यहां हमने जनपद सीईओ साहब को बताया है एक और मेरी शिकायत है यहां सरपंच के जो देवर हैं वह कोलर स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी हाजिरी वृक्षारोपण या मेढ बंधान में लगाई गई है उनका पैसा भी भुगतान हो चुका है इसकी शिकायत हमने सीईओ जिला पंचायत तक की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कमिश्नर के यहां भी जाएंगे और वहां से भी नहीं हुई तो उसके बाद हम अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे।

सुनीता बाई बैगा क्या बोली

वही इस मामले में ग्राम रक्सा की ही रहने वाली पीएम जनमन आवास योजना की हितग्राही सुनीता बैगा बताई कि मेरे को आवाज मिला है चित्रा बाई 1000 मेरे से ली है और कह रही है कि क्या फ्री में गाड़ी चलती है और कहीं की मेरे को 1000 रुपये दे दो फ्री में गाड़ी नहीं चलती है आना जाना पड़ता है तेल भरवाना पड़ता है 2000 रुपये मांग रही थी सेक्रेटरी मगर फिर बाद में 1000 रुपये ले गई।

सावित्री बाई बैगा से कितना लिए

वहीं दूसरी हितग्राही सावित्री बाई का बताई की ग्राम पंचायत की सचिव चित्रा गुप्ता मेरे से 2000 रुपये प्रधानमंत्री आवास की किस्त आने के बाद ले ली कहीं मेरे को खर्चा चाहिए 2000 दो तो मेरे से 2000 रुपये ले ली।

कली बाई बैगा की भी सुनिये

वहीं प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना की तीसरी हितग्राही कलीबाई बैग बताई कि मेरे से भी चित्र गुप्ता 2000 रुपये ले ली है सभी से वह पैसा लेती है रहती है कि मेरे को खर्च के लिए चाहिए और किस आते ही तत्काल ले लेती है।

कैसा बना है स्टॉप डैम

वही भ्रष्टाचार की इम्तिहां तो तब हो गई जब गांव के ही त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मैं स्टाप डैम का काम करवाया था और जिसमें इंजीनियर आया था, लोहा नहीं डालने दिया, बिना लोहा का काम करवाया है और बोल दिया की लोहा मत डालो ऐसे ही काम कर दो, इंजीनियर प्रदीप सिंह है और काम ढंग से नहीं हुआ है बड़े-बड़े बोल्डर डलवा दिए हैं, इस स्टॉप डैम में पानी नहीं रुक रहा है 11 लाख रुपए की लागत का यह बना हुआ है, लेकिन ढाई से 3 लाख रुपए की लागत में बना दिया गया है।

सीईओ मानपुर क्या बोले

वही इस मामले में जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि रक्सा पंचायत के बारे में उप सरपंच जी के द्वारा मुझे कल ही जानकारी प्राप्त हुई है कि मैंने आज टीम भी गठित कर दिया है और इस प्रकरण की संपूर्ण जांच करवाने के लिए, अगले दो दिन के अंदर प्रतिवेदन आ जाएगा औमानपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरकारी पैसों की खुले आम होली खेली जा रही है, शिकायतों पर नही होती कार्रवाई

क्या है मानपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति

गौरतलब है कि एक तरफ प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव कहते हैं कि जो भी काम हो गुणवत्ता पूर्ण हो ताकि लोगों को दिखे कि हमारी सरकार ने अच्छा काम किया है वहीं आखिर ऐसा कौन है जिसके संरक्षण में खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है और शिकायत करने के बाद कोई जांच नहीं हो रही है फाइलों को जिला पंचायत में दबा दिया जा रहा है, मोहन सरकार की इच्छाओं पर उनकी सोच पर पानी फेरने का काम उमरिया जिले में जोर-जोर से चल रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस पर उच्च स्तरीय जांच करवा कर सभी दोषियों को दंडित करें ताकि लोगों की नजर में आए कि सरकार जनहित के कार्य कर रही है।

मानपुर विधानसभा की पंचायतों में खुले आम सरकारी पैसों की खेली जा रही होली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here