Home धोखाधड़ी P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर...

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

222
0

सहकारी समिति के प्रबंधक और प्रशासक मिल कर प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर आदिवासी किसानों के नाम पर 80 लाख रुपये का फर्जी लोन बना कर पैसे निकाल लिये। किसान अब न्याय के लिये थाने से मुख्यमंत्री तक गुहार लगा रहे हैं।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

Umaria – आदिवासी हित की बात करने वाली सरकार में आदिवासी ही लुट रहा है। मामला है जिले के आदिवासी ब्लाक पाली का।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

जहां कृषक सेवा सहकारी समिति पाली के तत्कालीन प्रबंधक हरि निवास पांडेय एवं प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी द्वारा वर्ष 2022 में ग्राम सरवाही कला, सरवाही खुर्द, बन्नौदा, बरबसपुर, छिंदहा, सलैया 2, गोयरा के लगभग 80 आदिवासी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर उनकी ऋण पुस्तिका जमा करवा कर कोरे कागजों में हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगवा लिया गया, बाद में उन किसानों के नाम पर के सी सी बना कर लगभग 75 से 80 लाख रुपये की राशि प्रबंधक और प्रशासक डकार गए।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं 28 फरवरी 2023 को तत्कालीन प्रबंधक हरि निवास पांडेय सेवा निवृत्त हो गए।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी अपना स्थानांतरण मानपुर ब्लाक में करवा लिए और वहां भी कोटरी के प्रबंधक के साथ मिल कर लाखों का घोटाला कर दिए।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं जब दूसरे प्रबंधक ने कृषक सेवा सहकारी समिति का प्रभार लिया तो इतनी लम्बी ऋण राशि देख कर वसूली करने आदिवासी किसानों के घर पहुंच गए तब किसानों को पता चला कि हम लाखों रुपये के कर्जदार हैं तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

उसके बाद लगातार आदिवासी किसान थाना पाली से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नही है। इतना ही नही ऐसी वृद्धा जो चलने फिरने में भी असमर्थ है उसके घर जाकर भी उससे अंगूठा लगवा लिया गया और उसके ऊपर 1 लाख 10 हजार रुपये का कर्ज बना दिया गया।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

अब उन्ही की जुबानी सुनिये क्या कहते हैं आदिवासी किसान –

ग्राम सरवाही कला निवासी किसान महेश सिंह ने बताया कि हम लोन नही लिये हमको बताया कि आपका प्रधानमंत्री फसल बीमा बन रहा है आप दस्तखत कर दो, नही करोगे तो आपके खाते से भी पैसा कटा है, नही करोगे तो आपका बीमा नही बनेगा तो हम दस्तखत कर दिये, हरि निवास पाण्डेय और एक प्रशासक रहा। हम कर्ज नही लिए, हमारा 80 हजार रुपये कर्ज बनाया है, हमारे गांव के 15 किसान हैं,।

एक बन्नौदा की सुंदरिया बाई है जो चल फिर नही सकती उसके घर जाकर प्रधानमंत्री बीमा के नाम पर दस्तखत करवाये और उसके नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपये कर्ज बनाये। एक सरवाही खुर्द का भूखन सिंह है उसके नाम पर भी प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपये का कर्ज बनाया है जबकि वो कर्ज नही लिया है, हमारे पूरे क्षेत्र में 70 से 80 किसानों के साथ यही हुआ है, हम थाना पाली से लेकर एसडीएम, कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, मुख्यमंत्री सभी को शिकायत दिये हैं लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं किसान श्याम लाल सिंह ने बताया कि हम लोग को सोसायटी में बुलाये हरि निवास पांडेय बोले कि तुम लोगों का प्रधानमंत्री फसल बीमा करना है और वहीं सोसायटी वाले चन्द्र मणि भी रहे दोनो बोले कि इन कागजों में दस्तखत कर दो और हम लोगों की ऋण पुस्तिका रख लिए हमारा 28 हजार 40 रुपये का कर्ज भी हो गया जबकि हम लोग लिए ही नही। किसी का 1 लाख किसी का डेढ़ लाख हो गया, अब हम कहाँ से दें, लगता है कि अब हम फांसी लगा कर मरेंगे तब कर्ज से मुक्त होंगे और नही हुए तो लड़के भी फांसी लगा कर मरेंगे। घर आते हैं तो धमकी देते हैं कि कर्जा पटाओ नही तो जेल भेजेंगे, हम लोग हर जगह शिकायत दिए हैं कोई सुनता ही नही है, हम सब आदिवासी गोंड़ समाज के हैं, हमको आदिवासी समझ कर कर्जा बना दिये हैं कुछ लोग चौथी पांचवी तक पढ़े हैं कुछ अंगूठा लगाते हैं, किसी का 1 लाख, किसी का डेढ़ लाख, किसी का 20 हजार कर्ज है अब सरकार हमारा निपटारा करवाये नही तो हम लोग परिवार सहित मर जायेंगे। हमारे पास आय का कोई साधन नहीं है, हमको खाद बीज कुछ नही मिलता है, हम कैसे जियें।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं किसान गणेश सिंह ने बताया कि हम लोन नही लिए हैं हमको हरि निवास बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेना है तो अपनी ऋण पुस्तिका दो तब लाभ मिलेगा, तो हम सोचे कि प्रधानमंत्री की योजना है लाभ मिलेगा तो हम दे दिए और अंगूठा लगा दिए, जब दूसरा प्रबंधक आया तो बताया कि तुम्हारे ऊपर 90 हजार का कर्ज है, तब हम बोले कि हम कर्ज नही लिए और जब अपनी ऋण पुस्तिका मांग रहे हैं तो कहता है कि तुम्हारा कर्जा है। इस तरह हम खाद बीज से वंचित हैं, हम दुकान से खाद बीज लेते हैं, वो हमको 30 रुपया किलो मिलता है।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं लाचार वृद्धा ग्राम बन्नौदा निवासी सुंदरिया बाई बताई कि वो हमारे घर दो तीन बार आया और कहा कि अंगूठा लगा दो हम अनपढ़ मनई अंगूठा लगा दिए बाद में पता चला कि लाख रुपिया से ज्यादा कर्जा है जबकि हम लिए ही नही, सोसाइटी वाला आता रहा है हमारा पट्टा लेकर सरवाही चला गया।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

इस मामले में अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम का कहना है कि जो आवेदन कलेक्टर साहब को दिया गया है, इसकी जांच करवाई जाएगी और जो सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि कुछ समय पूर्व हमे प्रबंधक हरि निवास पांडेय और प्रशासक चन्द्र मणि द्विवेदी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी, इसमें अभी हम उस विभाग से मूल दस्तावेज प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, अभी तक मूल दस्तावेज प्राप्त नही हुए हैं, मूल दस्तावेज प्राप्त होने के बाद ही कुछ कार्रवाई हो पायेगी।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिला जहां दोनो विधायक आदिवासी और आदिवासी ब्लाक के निवासी आदिवासी किसानों के साथ आदिवासी हित संरक्षक सरकार में इतना बड़ा फ्राड और आदिवासी ही न्याय के लिए भटक रहे हैं और जिले के अधिकारी कुछ करने में असमर्थ हों तो कैसे आदिवासियों का भला हो पायेगा।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

इतना ही कृषक सेवा सहकारी समिति पाली के तत्कालीन प्रशासक सहकारिता निरीक्षक चन्द्र मणि द्विवेदी और वर्तमान प्रशासक संजय सराफ के प्रभार की सारी समितियों की जांच निष्पक्ष रूप से करवाई जाय तो जिले में कई करोड़ का घोटाला निकल कर सामने आएगा वह भी आदिवासी किसानों के साथ जो किया गया है।

P M फसल बीमा के नाम पर प्रबंधक और प्रशासक मिल कर लूटे आदिवासी किसानों को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here