Home प्रदेश सचिव संगठन के प्रयास से जेल से सशर्त रिहा हुए चारो पंचायत...

सचिव संगठन के प्रयास से जेल से सशर्त रिहा हुए चारो पंचायत सचिव

290
0

न्यायालय सीईओ जिला पंचायत के द्वारा कल जेल भेजे गए चारो पंचायत सचिव को पंचायत सचिव संगठन की पहल पर सीईओ जिला पंचायत ने सशर्त रिहा किया।

सचिव संगठन के प्रयास से जेल से सशर्त रिहा हुए चारो पंचायत सचिव

Umaria – मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार न्यायालय सीईओ जिला पंचायत के द्वारा धारा 40 और 92 का प्रयोग करते हुए 4 पंचायत सचिवों को 1 माह के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी जिस पर जिला सचिव संगठन हरकत में आया और सीईओ जिला पंचायत से मिल कर चर्चा किया और सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने सचिव संगठन की बातों को मानते हुए 50 प्रतिशत राशि शासन के खाते में जमा करवा कर और शेष 50 प्रतिशत राशि को जमा करने का समय देते हुए चारो पंचायत सचिव को सशर्त जेल से रिहाई के आदेश जारी किया और सभी सचिव जेल से रिहा हो गए।

सचिव संगठन के प्रयास से जेल से सशर्त रिहा हुए चारो पंचायत सचिव

प्रदेश पंचायत सचिव संगठन मंत्री विनोद द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन मोहन तिवारी ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया से भेंट कर जेल में निरुद्ध अपने चारों पंचायत सचिव को रिहा कराने के लिए चर्चा किया गया और सीईओ जिला पंचायत 50% राशि तत्काल जमा करने और शेष 50% राशि जमा करने के लिए समय देने को राजी हुए और चारो सचिवों के रिहाई के आदेश जारी किये, जिनको जेल से रिहा करवाया गया।

सचिव संगठन के प्रयास से जेल से सशर्त रिहा हुए चारो पंचायत सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here