Home वायरल आडियो S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का...

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

207
0

सरकार के नुमाइंदों पर अपने पद का गुरुर किस कदर चढ़ा है, जिसकी पुष्टि हम नही करते लेकिन ये वायरल Audio खुद ब खुद कर रहा है तो वहीं बीते दिनों कुछ Chitalon को सरकारी वाहन में भरकर ले जाने का विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

Umaria – जिले के Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में इन दिनों कुछ ठीक नही चल रहा है, कहीं Audio तो कहीं Vedio वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला आडियो वायरल होने का सामने आया है जो इस प्रकार है।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले ग्राम गढ़पुरी का है जहां पार्क द्वारा ग्रामीणों को विस्थापित किया जा रहा है, वहीं एक परिवार को अनैतिक रूप से दिए जा रहे मुआवजे की शिकायत C M हेल्पलाइन में शहडोल जिले के तहसील जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम बनचाचर पोस्ट मसीरा निवासी शिकायतकर्ता अजय कुमार यादव के द्वारा की गई शिकायत के मामले में S D O साहब इतने नाराज हो गए की शिकायतकर्ता को अपशब्द बोलने लगे।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

इतना ही नहीं S D O वन ने शिकायतकर्ता को फोन लगाकर देख लेने की धमकी तो दी ही और कहा कि जो बने उखाड़ लेना तक कह डाले, S D O साहब अपने पद और कुर्सी के रोब में ये तक भूल गए की वह खुद एक लोक सेवक है और शिकायतकर्ता जिसने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के द्वारा प्रारंभ की गई C M हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, एस डी ओ उसका निराकरण करने की जगह ग्राम बनचाचर पोस्ट मसीरा, तहसील जयसिंहनगर में रहने वाले अजय कुमार यादव की शिकायत पर उसे ही धमकाने लगे।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

S D O वन दिलीप मराठा जो Bandhavgarh टाइगर रिजर्व अंतर्गत ताला में सहायक संचालक पर्यटन के पद पर पदस्थ है, उन्होंने अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए कानून की धाराओं का भी उल्लंघन कर दिया।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

दरअसल शिकायतकर्ता अजय कुमार यादव ने C M हेल्पलाइन में दिनांक 30 जुलाई 2024 को विभाग के द्वारा किये गए एक घोटाले की शिकायत किया था, जो इस प्रकार है
“शिकायत का विवरण

शिकायत क्रमांक : #28247447

शिकायत दिनांक : 30 Jul 2024

विभाग : वन विभाग

उप विभाग : मध्यप्रदेश राष्ट्रीय उद्यान

विवरण : ग्राम पंचायत डोभा ग्राम गढ़पुरी

जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत विस्थापन हेतु मुआवजे की राशि जो विस्तृत की जा रही है जिसमें प्रकाशित सूची क्रमांक 424, 425, 426 में जो नाम प्रकाशित किए गए हैं रामशरण, विजय, विनीत, है यह तीनों नाम ग्राम पंचायत बनचाचर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के निवासी हैं। और शासन के द्वारा पीएम आवास, आवासीय पट्टा शासन के द्वारा चलाए गए अन्य लाभ प्राप्त कर ग्राम बनचाचर में प्राप्त कर चुके है मुआवजे के लालच अपना नाम ग्राम गढ़पुरी में अपने नाम को रामलाल से बदलकर रामशरण करवा लिए है जिससे मुआवजे की राशि मिल सके एक ही व्यक्ति के द्वारा नाम बदल बदल कर शासन के साथ फ्रॉड कर शासन के द्वारा दिए गए सभी लाभों को प्राप्त कर रहे हैं

जिसकी शिकायत उपसंचालक महोदय जी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया को 15.05.2024 को किया गया लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई आता श्रीमान जी से निवेदन है कि यथा उचित कार्यवाही करने की कृपा हो।”

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

इस मामले की जांच S D O वन दिलीप मराठा कर रहे थे, खुद के द्वारा किए गए गड़बड़ झाले का खुलासा होते देख दिलीप मराठा शिकायतकर्ता पर ही तिलमिला पड़े और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उखाड़ लेने तक की धमकी दे रहे हैं।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

वहीं दूसरा मामला वायरल Vedio का भी सामने आया जिसमे एक सरकारी वाहन में चीतलों को भर कर ले जाया जा रहा है, उसमें जो आपस मे बातें हो रही हैं स्पष्ट शब्दों में सुनाई दे रहा है –
“गाली बकते हुए कह रहे हैं कि रिकार्डिंग न कर न तब दूसरा बोल रहा कि रिकार्डिंग चली न, यह चीतल भोजन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था करने में भारी दिक्कत जाता है, तीन रात में एक बार मिला”

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

वहीं S D O वन दिलीप मराठा द्वारा अपशब्दों के प्रयोग मामले में Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा का कहना है कि एक ऑडियो वायरल हुआ है हमने भी सुना है, एक शिकायतकर्ता के साथ धमकी भरे शब्दों का उपयोग हुआ है, यह जांच का विषय है, जांच की जाएगी और जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

वहीं चीतल के वायरल वीडियो के मामले में डिप्टी डायरेक्टर का कहना है कि जो शिकायतकर्ता है उनसे हमने कहा है कि ये व्हाट्सएप में आया है हमको ओरिजनल सर्टिफिकेट के साथ प्रस्तुत करें, हम जांच कर रहे हैं, ये वीडियो कब का है, न ही कोई डेट दिख रहा है, न Bandhavgarh का कोई व्हीकल दिख रहा है, न ही बांधवगढ़ का कोई कर्मचारी दिख रहा है, इसका ऑथेंटिसिटी आप कोई सोर्स से पता कर सकते हैं, हमने उनको जांच में बुलाया था, उन्होंने हमको बताया कि व्हाट्सएप में आया था और जिस नम्बर से आया था उन्हीने वो नम्बर भी दिया है, हमारे जांचकर्ता अधिकारी जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमको वो ओरिजनल सर्टिफिकेट नही दे पाए हैं।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

गौरतलब है कि Bandhavgarh टाइगर रिजर्व आये दिन किसी न किसी तरह की सुर्खियों में बना रहता है जिसके चलते पर्यटकों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, ऐसे में यहां की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है, ताकि देश – विदेशी पर्यटकों में अच्छा संदेश जा सके।

S.D.O फारेस्ट के बिगड़े बोल Audio हुआ वायरल तो वहीं चीतलों का वीडियो भी हुआ वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here