Home क्राइम CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

340
0

पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ Ganja जब्त करने में मिली सफलता, मुखबिर की सूचना पर CAR में मौजूद लोगों सहित पकड़ा Ganja।

CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

Umaria – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत N H 43 उमरिया शहडोल रोड में अमहा रेल्वे क्रासिंग के पास मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 50 किलों गांजा और स्विफ्ट डिजायर कार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर S P ने बताया कि इतनी बड़ी कार्रवाई सालों बाद हुई है जिसमें सूखा गांजा पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है, वहीं कार व अन्य मशरुका 7 लाख रुपए है, कुल मिलाकर 12 लाख रुपये कीमती की जप्ती हुई है। इसके साथ ही उमरिया जिला निवासी 2 लोग और 2 सतना जिले के एवं 1 कटनी जिला निवासी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

उमरिया S P निवेदिता नायडू ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि मुखबिर ने सूचना दिया कि स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ Ganja की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर तत्काल कोतवाली की टीम ने घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक U P 70 M 7629 का पीछा कर कार को रोका तो वो भागने का प्रयास किया लेकिन स्पीडब्रेकर होने के कारण भाग नही पाया और कोतवाली की टीम ने सभी को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की में काले रंग की 2 बोरी में 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। कार में सवार 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया जिसमे उत्तम सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी ग्रामय मझगवां जिला उमरिया सबसे आगे की सीट पर बैठा था, कार ग्राम नौगावां थाना मानपुर जिला उमरिया निवासी पंकज पटेल उम्र 30 वर्ष चला रहा था एवं बाकी तीन आरोपी अनुपम शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी करौंदी खुर्द जिला कटनी, जितेंद्र कुमार तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी संत नगर जिला सतना, अनिल कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी करसरा जिला सतना पीछे बैठे थे।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 413/24 धारा 8/20B NDPS के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

इस मामले में जब S P से जानकारी चाही गई कि ये सभी आरोपी Ganja कहाँ से लिये थे और कहां बेचने वाले थे तो इस पर S P ने जबाब दिया कि अभी ये जांच का हिस्सा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी थाना प्रभारी S I बालेन्द्र शर्मा, S I ब्रज किशोर गर्ग, सुभाष यादव, दिलीप गुप्ता, विनोद प्रजापति, ओमकार सिंह, राजकुमार, चंदन पाटीदार, दुर्गेश काकोडिया, आदर्श की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CAR में मिला भारी मात्रा में अवैध Ganja आरोपी भी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here