
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन अंतर्गत खुसरिया बीट में Tiger की Death पार्क प्रबंधन ने बताया आपसी लड़ाई देर शाम किया दाह संस्कार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक Tiger की संदिग्ध Death

Umaria – जिले का विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ Tiger Reserve एक बार फिर सुर्खियों में। पनपथा बफर जोन अंतर्गत खुसरिया बीट के कक्ष क्रमांक R F 189 में नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि मंगलवार की दोपहर जैसे ही इस बात की जानकारी पार्क प्रबन्धन को लगी,वैसे ही पूरा पार्क अमला घटना स्थल पर पहुंच गया। घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया। देर शाम डॉक्टरों को बुला कर मृत Tiger के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक Tiger की संदिग्ध Death

वहीं इस मामले में पनपथा S D O वन फते सिंह निनामा ने बताया कि दोपहर में खुरसिया बीट में एक Tiger के मरने की सूचना मिली तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पनपथा रेंज के बफर जोन अंतर्गत खुरसिया बीट के कक्ष क्रमांक R F 189 के भैसाधार नाला के पास लगभग 4 से 5 वर्ष की उम्र का बाघ मृत अवस्था मे पड़ा है, जिसको देख कर लगता है कि आपसी लड़ाई का शिकार हो गया है, उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में शव का Postmortem करवाकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक Tiger की संदिग्ध Death

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब भी किसी Tiger की संदिग्ध Death होती है तब पार्क प्रबंधन के पास एक ही जबाब होता है कि आपसी लड़ाई में मौत हो गई है लेकिन दूसरे Tiger का पता नही चलता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक Tiger की संदिग्ध Death







