सुरेन्द्र त्रिपाठी
उमरिया 2 सितम्बर – जिले के पाली ब्लाक के बी एम ओ डॉक्टर व्ही के जैन की अवैध चल रही क्लिनिक को जिले के कलेक्टर ने करवाया सील।
उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में पदस्थ ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर व्ही के जैन की अवैध रूप से चल रही क्लिनिक को जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव करवाये सील। इस बारे में जब डॉक्टर व्ही के जैन से बात किया गया तो वो अपनी अलग दलील देते हुये कहे कि बी एम ओ होने के नाते हॉस्पिटल और क्लिनिक दोनो का काम देखना पड़ता है, अब रही क्लिनिक की बात तो हम लोग दिन भर काम करते हैं अब मरीज आएगा तो कहीं न कहीं जाएगा, आएगा तो डॉक्टर के पास ही, हम लोगों को सेवाएं देना है एक चिकित्सक के नाते, एक मैं ही नही सभी चिकित्सको का कर्तव्य है कि मरीज परेशान न हो पूरे देश में, शासन ने ये निर्देश दिये हैं कि डॉक्टर अपना काम करते रहें चाहे शासकीय हों या प्राइवेट नर्सिंग होम हों सभी को खुले होने के निर्देश दिये गए हैं, कोई भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न हों।
इस मामले में जब जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से बात किया गया तो बताये कि डॉक्टर जैन की 2017 से अनुमति नही थी इसलिए सील कर दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के सी एम एच ओ डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव की मनमानियों के चलते और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली वहां पदस्थ बी एम ओ डॉक्टर व्ही के जैन की कारगुजारियों के चलते लगातार सुर्खियों में बना है और आम जन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित होता जा रहा है ऐसे में तो प्रदेश के मुखिया को ही जिले के स्वास्थ्य विभाग पर खुद नजर करना चाहिए ताकि जिले के लोग परेशान न हों।